अपडेटेड 26 April 2024 at 14:32 IST

दुकान में आप जल्द ही UK नहीं इंडियन साइज के जूते-चप्पल खरीद सकेंगे, भारत की ये अनूठी पहल लाएगी रंग

भारत के लोगों के फुटवियर के लिए जल्द ही मार्केट में 'BHA' नाम का साइजिंग सिस्टम आ रहा है। इसके लिए सर्वे करके भारतीयों के पैरों की साइज का आंकड़ा तैयार किया है।

Follow : Google News Icon  
Indian Footwear Sizing System BHA
इंडियन फुटवियर साइजिंग सिस्टम 'भा' | Image: PTI

भारत अब फुटवियर साइज सिस्टम में भी आत्मनिर्भर बनने जा रहा है। दरअसल, अब तक आप जो भी जूते-चप्पल या अन्य फुटवियर पहनते थे, उसका साइज यूके, यूएस या किसी अन्य देश का होता था। हालांकि, अब भारत अपना साइज सिस्टम लेकर आ रहा है।

केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान (CLRI), चेन्नई के परामर्श पर उद्दोग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) इंडियन फुटवियर साइज सिस्टम लेकर आ रहा है। इसकी मदद से भारत के लोगों के लिए पहनने में आरामदायक फुटवियर तैयार किए जा सकेंगे।

10.80 करोड़ के BHA प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

DPIIT ने इंडियन फुटवियर साइज सिस्टम के प्रोजेक्ट के लिए 10.80 रुपए को मंजूरी दी है। प्रोजेक्ट का नाम भा (BHA) है, जिसका मतलब भारत है। इस प्रोजेक्ट में एंथ्रोपोमेट्रिक सर्वेक्षण, सांख्यिकी विश्लेषम और इंडियन फुट साइज सिस्टम का विकास शामिल है। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत जेंडर, उम्र, और हेल्द को ध्यान में रखते हुए बिल्कुल फिटिंग वाले फुटवियर तैयार करने की कोशिश की जाएगी।

अमेरिका और यूरोप से ज्यादा चौड़े होते हैं भारतीयों के पैर

भारत में मिलने वाले जूते अमेरिका या यूरोपीय साइज के होते हैं। इस वजह से कई बार ये भारतीय लोगों को अच्छी तरह से फिट नहीं होते हैं। यही कारण है कि कई बार नए जूते पहनने पर पैर कट जाते हैं या फिर ब्लिस्टर या फोड़े हो जाते हैं। प्रोजेक्ट की शुरुआत के बाद भा के मानक के आधार पर 2025 से कंपनियां भारतीयों के लिए फुटवियर तैयार करेगी।

Advertisement

11 साल की उम्र तक बढ़ते हैं महिलाओं के पैर

भारतीयों के पैर की आकार को समझने के लिए पूरे भारत में काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च और सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से एक सर्वे किया गया। रिसर्च में ये जानकारी भी सामने आई है कि भारतीय महिलाओं के पैर केवल 11 साल की उम्र तक ही बढ़ते हैं। वहीं पुरुषों के पैर 15-16 साल तक बढ़ते हैं।

इसे भी पढ़ें: एन्क्रिप्शन तोड़ने पर किया मजबूर तो छोड़ देंगे भारत... WhatsApp ने दिल्ली HC में रखी दलील

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 26 April 2024 at 14:29 IST