जैसे को तैसा... भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया, होगा भारी नुकसान
BIG BREAKING: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक ओर कड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।
- भारत
- 2 min read

BIG BREAKING: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक ओर कड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। अब पाकिस्तान का कोई भी और किसी तरह का विमान भारतीय एयरस्पेस का उपयोग नहीं कर सकेगा। बता दें कि भारत ने अपना एयरस्पेस पाकिस्तान के लिए जवाबी कार्रवाई के रूप में बंद किया है जिसमें पाकिस्तान ने भारत ने लिए अपना एयरस्पेस बंद करने का ऐलान किया था।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के एक्शन पर पलटवार करते हुए भारत ने भी उसकी सभी एयरलाइंस के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। भारत के इस फैसले के बाद पाकिस्तान का कोई भी विमान भारतीय एयरस्पेस में उड़ान नहीं भर सकेगा। भारत के इस फैसले से पाकिस्तानी एयरलाइंस को आर्थिक रूप से तगड़ा झटका लगेगा।
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत के बड़े फैसले
- सिंधु जल संधि को किया गया स्थगित: भारत ने पाकिस्तान को मिलने वाले सिंधु नदी के पानी पर रोक लगाने का फैसला लिया है। यह फैसला पाकिस्तान की जल निर्भरता, कृषि और बिजली उत्पादन को गहरा झटका दे सकता है।
- अटारी बॉर्डर किया गया बंद: भारत-पाकिस्तान सीमा पर अटारी चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। सीमा पार आए लोगों को 1 मई तक वापस लौटने का समय दिया गया है।
- वीजा प्रतिबंध: पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। सार्क वीजा धारकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया
था। ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है। - राजनयिकों पर कार्रवाई: नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को 'अवांछित व्यक्ति' घोषित किया गया है। उन्हें 7 दिन में भारत छोड़ना होगा।
- भारतीय अधिकारी भी वापस बुलाए जाएंगे: इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से भी संबंधित रक्षा सलाहकारों को वापस बुलाया जाएगा।