INDI ब्लॉक की रैली से व्यापारियों को 11 हजार करोड़ का नुकसान, 2.5 लाख दुकानें रहीं बंद, 80% व्यापार रहा ठप: CTI
रविवार, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडी ब्लॉक की रैली के कारण व्यापारियों को करीब 11 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही गई है। CTI के अनुसार इस दौरान लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रहीं और 80 प्रतिशत तक व्यापार ठप रहा।
- भारत
- 2 min read

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार (1 नवंबर) को हुई INDI ब्लॉक की महारैली के कारण व्यापारियों को हुए नुकसान को लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने गंभीर चिंता और नाराजगी जताई है। CTI ने कहा कि रैली के चलते दिल्ली के व्यापार को करीब 11 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
रैली से हुए नुकसान को लेकर CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल की तरफ से कहा कि व्यापारियों, फैक्ट्री मालिकों और दुकानदारों को हुए इस भारी नुकसान का मुआवजा कौन देगा। गोयल ने कहा कि रैली की जगह के आस-पास के करीब 20 से 25 बड़े बाज़ार प्रभावित हुए, इन बाज़ारों की करीब तीन लाख दुकानों में से करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रहीं।
11 हजार करोड़ का हुआ नुकसान-CTI
संगठन की तरफ से कहा कि रैली की वजह से रिटेल और थोक व्यापार को करीब 8800 करोड़ का नुकसान हुआ। होस्पिटैलिटी, होटल, रेस्टोरेंट और टूरिज्म सेक्टर में करीब 500 करोड़ का नुकसान, अनौपचारिक क्षेत्र और दिहाड़ी मजदूर के क्षेत्र में करीब 200 करोड़ का नुकसान हुआ। संगठन द्वारा यह भी कहा कि 100 शहरों और कस्बों से आने वाले 3-4 लाख ग्राहकों में पैनिक फैला रहा, जिसके चलते वे नहीं आए।
2.5 लाख दुकानें रहीं बंद, 80% व्यापार रहा ठप
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) की तरफ से कहा कि रामलीला मैदान के आसपास के इलाके, कश्मीरी गेट, मोरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, खारी बावली, नया बाजार, सदर बाजार, अजमेरी गेट, दरियागंज, पहाड़गंज, कमला मार्केट, जामा मस्जिद, भागीरथ पैलेस कनॉट प्लेस, पालिका बाजार, गफ्फार मार्केट, करोल बाग, चांदनी चौक सहित लगभग 3 लाख दुकानें हैं। इनमें से 2.5 लाख दुकानें पूरी तरह बंद रहीं और 80% व्यापार ठप रहा। सबसे ज्यादा मार गरीब मजदूर पर पड़ी है।
Advertisement
CTI ने राहुल गांधी को लिखी 4 चिट्ठियां
इससे पहले चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने रविवार की प्रस्तावित रैली के कारण दिल्ली के व्यापार पर पड़ने वाले अभूतपूर्व संकट पर चिंता जताई थी, जिसके बाद CTI ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक बार फिर से पत्र लिखा है। इससे पहले भी CTI ने तीन बार पत्र लिखा गया था। CTI की तरफ से कुल मिलाकर चार पत्र लिखे गए, लेकिन विपक्ष ने अपनी रैली नहीं रोकी।