महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर का बड़ा फैसला, शिंदे गुट को बताया असली शिवसेना
Shiv Sena MLA Disqualification Verdict Live: महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने शिंदे गुट को असली शिवसेना बताया है। स्पीकर ने कहा कि शिवसेना अध्यक्ष के पास शिंदे को नेता पद से हटाने की शक्ति नहीं है।
- भारत
- 13 min read

'उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका'
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने शिंदे गुट को असली शिवसेना करार दिया है। इसपर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामदास अठावले ने कहा कि ‘यह उद्धव ठाकरे के लिए बहुत बड़ा झटका है। एकनाथ शिंदे सीएम बने रहेंगे और उनका गुट ही असली शिव सेना राजनीतिक पार्टी है। यह फैसला है।’
'शिंदे गुट को था 55 में से 37 विधायकों का समर्थन'
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा ने कहा कि विधानसभा में शिंदे गुट को शिवसेना के 55 में से 37 विधायकों का समर्थन था।
Advertisement
'21 जून, 2022 तक शिंदे गुट असली शिवसेना'
शिवसेना विधायकों की अयोग्यता मामले में फैसला सुनाते हुए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि ‘21 जून 2022 को जब प्रतिद्वंद्वी गुट उभरे तो शिंदे गुट ही असली शिवसेना राजनीतिक दल था।’
शिंदे गुट के पक्ष में जा रहा फैसला
विधायकों की अयोग्यता का फैसला शिंदे गुट के पक्ष में जाता दिख रहा है। स्पीकर ने कहा कि उद्धव अकेले फैसला नहीं ले सकते थे। कार्यकारिणी सर्वोच्च संस्था, पार्टी प्रमुख सर्वोच्च नहीं। स्पीकर ने कहा कि बहुमत से ही फैसला ले सकते हैं। कार्यकारिणी ही फैसला ले सकती थी।
Advertisement
'उद्धव गुट की दलील में दम नहीं'
फैसला सुनाते हुए महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि उद्धव गुट की दलील में दम नहीं है। शिवसेना अध्यक्ष के पास एकनाथ शिंदे को पद से हटाने की शक्ति नहीं।
'2018 संशोधित संविधान वैध नहीं'
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, "शिवसेना के 2018 संशोधित संविधान को वैध नहीं माना जा सकता क्योंकि यह भारत के चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में नहीं है... रिकॉर्ड के अनुसार, मैंने वैध संविधान के रूप में शिव सेना के 1999 के संविधान को ध्यान में रखा है..."
विधायकों की अयोग्यता पर फैसला सुना रहे स्पीकर
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने विधायकों की अयोग्यता पर फैसला सुनाते हुए बड़ा फैसला दिया है। उन्होंने शिंदे गुट को ही असली शिवसेना बताया है। उन्होंने कहा- शिवसेना का 1999 का संविधान ही मान्य होगा। 2018 का शिवसेना का संविधान चुनाव आयोग के पास नहीं है। उद्धव गुट ने 2018 में चुपचाप पार्टी का संविधान बदला
AAP नेता सिसोदिया और संजय सिंह को नहीं मिली राहत
Delhi Liquor Case: कथित आबकारी घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह को कोर्ट से नहीं मिली राहत। दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है। कथित दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 20 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे।
भारत दुनिया में विश्वास की एक नई किरण बनकर उभरा: PM Modi
प्रधानमंत्री मोदी ने वेरिएंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में कहा, “आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि 10 साल पहले भारत 11वें स्थान पर था। आज दुनिया की हर प्रमुख रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में जाएगा। एक ऐसे समय में जब विश्व अनेक अनिश्चितताओं से घिरा हुआ है। तब भारत दुनिया में विश्वास की एक नई किरण बनकर उभरा है। आज तेजी से बदलते हुए वर्ल्ड आर्डर में भारत विश्वमित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है। आज भारत ने विश्व को ये भरोसा दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं, अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, निष्ठा, प्रयास और भारत का परिश्रम आज की दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है।”
भारत और UAE के बीच कई समझौते हुए
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में भारत और UAE के बीच कई समझौते हुए हैं। इसे लेकर पीएम मोदी ने कहा, “वाइब्रेंट गुजरात समिट आर्थिक विकास और निवेश का एक वैश्विक मंच बन गया है। भारत और यूएई ने फूड पार्क के विकास, नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग और नवीन स्वास्थ्य देखभाल में निवेश के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे के लिए यूएई की कंपनियां अरबों डॉलर के निवेश पर सहमत हुई हैं। भारत और यूएई अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं।”
अगले 25 साल पीएम मोदी के लिए अहम- पीएम मोदी
वाइब्रेंट समिट में पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए अगला 25 साल अहम है। इन सालों में भारत विकसित देश बनेगा। हाल ही में भारत ने आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया। अब भारत अगले 25 साल की तैयारी कर रहा है। हमारा लक्ष्य आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। अगले 25 साल भारत के लिए 'अमृत काल' होने वाले हैं। यह नये संकल्पों का समय है।
UAE के साथ भारत के संबंध पर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने भारत और UAE के संबंधों पर वाइब्रेंट समिट में कहा, "UAE के राष्ट्रपति का इस आयोजन में शामिल होना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। वाइब्रेंट गुजरात समिट में उनका यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना भारत और UAE के दिनों-दिन मजबूत होते आत्मीय संबंधों का प्रतीक है।"
पीएम मोदी वाइब्रेंट समिट को कर रहे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाइब्रेंट ग्लोबल गुजरात समिट 2024 को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए खुशी की बात है। भारत की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं और अब भारत अगले 25 वर्षों के लक्ष्य पर काम कर रहा है। जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएगा तब तक हमने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। यह 25 साल का कार्यकाल भारत का अमृतकाल है। इस अमृतकाल में यह पहली वाइब्रेंट गुजरात समिट हो रही है इसलिए इसका महत्व और बढ़ गया है। ग्लोबल समिट ने निवेश आकर्षित करने और राज्य के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
गोवा मर्डर केस पर क्या बोले सीएम सावंत?
गोवा में सूचना सेठ ने अपने चार साल के बेटे की हत्या क दी। अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "जिस समय पुलिस को उस पर शक हुआ तभी पुलिस ने तुरंत कर्नाटक पुलिस से बात करके उस महिला को गिरफ्तार किया है। बाकी की जांच जारी है। गोवा पुलिस हमेशा केस के अंत तक पहुंचती है।"
एक्साइज पॉलिसी मामले में संजय सिंह की पेशी
Delhi Excise Policy: कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है।
ममता बनर्जी को UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जवाब
Ram Mandir Politics: पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में कोई भूमिका अदा नहीं की, जिन्हें श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य राम मंदिर को तोड़कर वहां बाबर के नाम के ढांचे खड़े किए जाने का दर्द नहीं पता। जिन्होंने लाठी नहीं खाई, जो जेल नहीं गए वे श्रीराम जन्मभूमि पर 500 वर्षों बाद श्रीराम लला के भव्य मंदिर के निर्माण का महत्व समझ ही नहीं सकते। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि ममता दीदी को सद्बुद्धि दें।"
चारमीनार एक्सप्रेस की तीन बॉगी पटरी से उतरी
नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बॉगी पटरी से उतर गई है। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। दक्षिण मध्य रेलवे के CPRO राके ने बताया, घटना सुबह करीब 9:15 बजे की है। यह रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है जहां ट्रेनें समाप्त होती हैं। ट्रेन को समाप्ति से पहले रुकना चाहिए था, लेकिन ट्रेन आगे निकल गई। घटना में ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस घटना में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब 5 लोगों को मामूली चोटें आईं। उनका इलाज रेलवे अस्पताल में किया जा रहा है।
शिवसेना विधायक की अयोग्यता पर विधानसभा अध्यक्ष का फैसला आज
Maharashtra Politics: शिवसेना विधायक की अयोग्यता पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का फैसला आज आने वाला है। इसे लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय सिंह ने कहा, "हमारा कहना है कि इस राज्य के मुख्यमंत्री गैरकानूनी तरीके से सत्ता में बैठे हैं। वे हमारे हिसाब से एक अपराधी हैं। आज फैसला है और देश के प्रधानमंत्री 12 जनवरी को महाराष्ट्र आ रहे हैं इसका मतलब क्या है? अगर आपको पता है कि आज फैसला आने वाला है, संविधान कहता है कि ये सरकार गैरकानूनी है, संविधान के हिसाब से फैसला हो तो सरकार गैरकानूनी हो सकती है और सरकार बर्खास्त हो सकती है फिर भी पीएम यहां आ रहे हैं इसका मतलब पीएम को फैसले के बारे में जानकारी है।"
कार सेवकों पर ये क्या बोल गए स्वामी प्रसाद मौर्य
Swami Prasad Maurya on Ram Mandir Movement: समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी, बिना न्यायपालिका के किसी निर्देश के, बिना किसी आदेश के अराजक तत्वों ने जो तोड़-फोड़ की थी, उसपर तत्कालिन सरकार ने संविधान की, कानून की रक्षा के लिए उस समय जो गोली चलवाई थी वह सरकार का अपना कर्तव्य था, उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया था।”
रिलायंस एक गुजराती कंपनी थी, है और हमेशा रहेगी: मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा, "रिलायंस एक गुजराती कंपनी थी, है और हमेशा रहेगी। रिलायंस ने पिछले 10 वर्षों में भारत भर में विश्व स्तरीय संपत्ति और क्षमताएं बनाने में 150 बिलियन डॉलर - 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, इसमें से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया गया है।"
UAE के राष्ट्रपति ने वाइब्रेंट समिट को किया संबोधित
यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने गांधीनगर में महात्मा मंदिर कन्वेंशन और प्रदर्शनी केंद्र में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 को संबोधित किया।
'गुजरात ने विश्व व्यापार, वाणिज्य एवं औद्योगिक क्षेत्र में प्रमुख स्थान हासिल किया'
वाइब्रेंट गुजरात समिट में अपने संबोधन के दौरान सीएम भूपेन्द्र पटेल ने कहा, "वसुधैव कुटुम्बकम् के एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के विचार को प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व तक पहुंचाया है। आज गुजरात ने विश्व व्यापार, वाणिज्य एवं औद्योगिक क्षेत्र में प्रमुख स्थान हासिल किया है, यह PM मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है। 21वीं सदी के शुरुआत में कई चुनौतियों से घिरे गुजरात को तत्कालिन मुख्यमंत्री मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट से आशा की नई किरण दिखाई थी।"
पीएम मोदी ने समिट में शामिल सभी राष्ट्राध्यक्षों के साथ खिंचवाई फोटो
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में शामिल होने आए सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ पीएम मोदी ने तस्वीर खिंचवाई है।
UAE के राष्ट्रपति अल नाहयान की पीएम मोदी से मुलाकात
UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने गांधीनगर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा और पीएम मोदी की मुलाकात
गुजरात में तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा ने गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राष्ट्रपति होर्टा गुजरात ग्लोबल समिट में शामिल होने के लिए आए।
मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्यूसी की पीएम मोदी से मुलाकात
मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्यूसी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।
चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला की पीएम मोदी से मुलाकात
चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में शामिल होने के लिए गुजरात पहुंचे हैं। वहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात भी की है। दोनों के मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई है।
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में शामिल हुए एस जय शंकर
गुजरात में आज से वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 की शुरुआत हो रही है। इस मौके पर केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हो रहे है। समिट का आयोजन महात्मा मंदिर कन्वेंशन एवं प्रदर्शन केंद्र में किया गया है।
मुझे भारत से लगाव है- ब्रिस्बेन अलार्म मॉनिटरिंग की सीईओ
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 पर, ब्रिस्बेन अलार्म मॉनिटरिंग के सीईओ, वर्जीनिया टोबियास ने कहा कि मुझे भारत से लगाव है। ऑस्ट्रेलिया-भारत साझेदारी के लिए बहुत अवसर हैं।
सरोजिनी नगर के पास रिंग रोड पर एक्सीडेंट
दिल्ली के मशहूर सरोजिनी नगर के पास रिंग रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया है। लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गणतंत्र दिवस के परेड की रिहर्सल
26 जनवरी की तैयारी जोर शोर से हो रही है। हाड़ कंपा देने वाले ठंड के बीच कर्तव्य पथ पर रिपब्लिक डे परेड की रिहर्सल की जा रही है।
सर्दी ने बरसाए ढेरो सितम
देश के कई हिस्सों में सर्दी ने कहर बरसा रखा है। IMD ने आगले 7 दिनों के लिए उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने का अनुमान जारी किया है। मुंबई और दिल्ली के अलावा कई राज्यों में भारी सर्दी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मुंबई में तो बारिश भी देखने को मिली है।
पीएम मोदी गुजरात में वाइब्रेंट ग्लोबल समिट का करेंगे उद्घाटन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी को गुजरात में ग्लोबल वाइब्रेंट समिट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से एक शाम पहले पीएम मोदी ने गुजरात में रोड शो भी किया।