अपडेटेड 25 April 2023 at 21:36 IST
Republic Summit 2023: UP में निवेश पर CM Yogi बोले- 35 लाख करोड़ के प्रस्ताव आए हैं, युवाओं को नौकरी भी मिलेगी
Republic Summit का तीसरा संस्करण नई दिल्ली में 'Time of Transformation' थीम पर शुरू हो गया है ये समिट 26 अप्रैल तक चलेगा समिट के पहले दिन तीनों सेना के प्रमुख के अलावा कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।
- भारत
- 2 min read

25 April 2023 at 21:36 IST
पहले दिन (25 अप्रैल) ये हस्तियां होंगी समिट का हिस्सा
- पीयूष गोयल
- जितेंद्र सिंह
- नौसेना प्रमुख हरि कुमार
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- उदय कोटक
- संजीव गोएनका
- आर्मी चीफ मनोज पांडे
- श्रीधर वेम्बू
- वायु सेना प्रमुख बीआर चौधरी
- चंद्रबाबू नायडू
- एकनाथ शिंदे
- सुंधाशु मणि
- भूपेंद्र यादव
- रानी रामपाल
- डॉ गुलेरिया, डॉ रघुवंशी, सुहेल सेठ
- देवेंद्र फडणवीस
- निर्मला सीतामरण
- आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर
25 April 2023 at 21:36 IST
दूसरे दिन (26 अप्रैल) को पीएम नरेंद्र मोदी होंगे समिट में मुख्य अतिथि
Republic Summit 2023 के दूसरे दिन (26 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। लेकिन दिन की शुरुआत इस तरह होगी..
- अश्विनी वैष्णव
- अमिताभ कांत
- अनुराग ठाकुर
- असदुद्दीन ओवैसी
- हिमंत बिस्व सरमा
- स्मृति ईरानी
- अनिल अग्रवाल
- हरदीप सिंह पुरी
- धर्मेद्र प्रधान
- महेश जेठमलानी
- सी आर्यम सुंदरम
- अखिलेश यादव
- अभिषेक मनु सिंघवी
- स्वामीनाथन गुरुमूर्ति
- नितिन गडकरी
- किरण रिजिजू
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Advertisement
25 April 2023 at 21:36 IST
पीयूष गोयल होंगे Republic Summit 2023 के पहले मेहमान
भारत का सबसे बड़ा न्यूज इवेंट Republic Summit 2023 में आज से शुरू हो रहा है। यह समिट 25 और 26 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। भारत के सबसे बड़े इस न्यूज इवेंट में आज पहले मेहमान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे।
25 April 2023 at 21:36 IST
असदुद्दीन ओवैसी होंगे Republic Summit में गेस्ट
Republic Summit का तीसरा संस्करण 25 अप्रैल से शुरू होकर 26 अप्रैल तक चलेगा। AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी होंगे शामिल
Advertisement
25 April 2023 at 21:36 IST
थोड़ी देर में अर्नब गोस्वामी करेंगे शुरुआत
Republic Summit 2023 की थोड़ी देर में अर्नब गोस्वामी शुरूआत करेंगे। अर्नब गोस्वामी थोड़ी देर में LIVE स्पीच देंगे।
25 April 2023 at 21:36 IST
थोड़ी देर में शुरू होगा Republic Summit 2023
रिपब्लिक समिट की उलटी गिनती शुरू हो गई है! हम "Time of Transformation" विषय पर आयोजित होने वाले भारत के सबसे बड़े न्यूज कार्यक्रम से कुछ ही मिनट दूर हैं।
25 April 2023 at 21:36 IST
स्कैन करें पर जानें Republic Summit के LIVE Updates
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क 25 और 26 अप्रैल, 2023 को ताज पैलेस, नई दिल्ली में 'Time of Transformation' थीम पर 'Republic Summit' के बहुप्रतीक्षित तीसरे संस्करण की मेजबानी करने के लिए तैयार है। आप रिपब्लिक समिट कार्यक्रम प्राप्त करने के लिए, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं।
25 April 2023 at 21:36 IST
पीयूष गोयल टाइम ऑफ ट्रांसफॉर्मेंशन पर चर्चा करेंगे
भारत के सबसे बड़े न्यूज इवेंट रिपब्लिक समिट के तीसरे एडिशन में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और टाइम ऑफ ट्रांसफॉर्मेंशन पर चर्चा करेंगे।
पल-पल के अपडेट के लिए इस लिंक से जुड़े रहें - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रिपब्लिक समिट के तीसरे एडिशन में होंगे शामिल, Times Of Transformation पर होगी चर्चा
25 April 2023 at 21:36 IST
'आप सभी का साथ और विश्वास हमें साहस देता है'
Republic Summit 2023 का आगाज। अर्नब गोस्वामी बोले- आप सभी का साथ और विश्वास हमें साहस देता है, हमारी उम्मीदों को उड़ान देता है, रिपब्लिक मीडिया इसके लिए सभी का आभारी है।
25 April 2023 at 21:36 IST
अर्नब गोस्वामी ने भारत के सबसे बड़े न्यूज इवेंट का किया आगाज
अर्नब गोस्वामी ने भारत के सबसे बड़े न्यूज इवेंट का किया आगाज, थोड़ी ही देर में पीयूष गोयल होंगे शामिल
25 April 2023 at 18:15 IST
'आप सभी का साथ और विश्वास.... हमारे उम्मीदों को उड़ान देता है'
'आप सभी का साथ और विश्वास... हमारे उम्मीदों को उड़ान देता है': रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी
25 April 2023 at 18:15 IST
भारत में मंदी की संभावना नहीं- पीयूष गोयल
Republic Summit 2023 में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में मंदी की संभावना शून्य है। उन्होंने कहा कि भारत के पास मजबूत विदेशी भंडार है और महंगाई नियंत्रण में है। मंत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि आज का युवा भारत के विकास में योगदान देने के लिए सशक्त है।"
25 April 2023 at 18:15 IST
'हमारे मिशन चंद्रयान ने पानी देखा, नील आर्मस्ट्रांग ने नहीं'
Republic Summit 2023 में Conquering Space की थीम पर बोलते हुए, विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, 'हमारे मिशन चंद्रयान ने पानी देखा, न कि नील आर्मस्ट्रांग ने। हमारे देश में नेतृत्व की कमी थी। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया।'
25 April 2023 at 18:15 IST
'2047 तक आत्मनिर्भर होगी भारतीय सेना'
Republic Summit 2023 में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना 2047 तक पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो जाएगी।
25 April 2023 at 18:15 IST
'अगले पांच सालों में लोग फर्स्ट और सेकेंड AC में यात्रा करेंगे'
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वो समय ज्यादा दूर नहीं है कि जब लोग फर्स्ट और सेकेंड AC में यात्रा करेंगे। अगले 5 वर्षों में और लोग हवाई यात्रा करेंगे।
25 April 2023 at 18:15 IST
'अगले पांच सालों में लोग फर्स्ट और सेकेंड AC में यात्रा करेंगे'
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वो समय ज्यादा दूर नहीं है कि जब लोग फर्स्ट और सेकेंड AC में यात्रा करेंगे। अगले 5 वर्षों में और लोग हवाई यात्रा करेंगे।
25 April 2023 at 18:15 IST
'हमें अमेरिकी और रूसी रूबल से दिक्कत नहीं, चीनी मुद्रा से है'
इंडियन करेंसी को लेकर कोट महिंद्रा के CEO उदय कोटक ने कहा, "भारतीय करेंसी रुपया स्थिर है। भारत के पास विश्व स्तरीय अर्थव्यवस्था बनने का अवसर है। हमें अमेरिकी डॉलर और रूसी रूबल के साथ कोई समस्या नहीं है लेकिन चीनी मुद्रा के साथ है। हमें पसंदीदा राष्ट्र बनना चाहिए जिस पर दुनिया भरोसा कर सके।"
25 April 2023 at 18:15 IST
पीएम मोदी ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया: संजीव गोएनका
Republic Summit 2023 में जब संजीव गोएनका से पूछा गया कि 'भारत का ग्लोबल मैप देखकर आप क्या कहेंगे? इसपर उन्होंने कहा पीएम मोदी ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने ऐसी तस्वीर बनाई है कि दुनिया भारत का सम्मान करे। पीएम मोदी की सरकार में हमने दिखाया है कि भारत को मुश्किलों से आगे बढ़ना आता है।'
25 April 2023 at 18:15 IST
रूस-यूक्रेन युद्ध से सीखेगा भारत- आर्मी चीफ मनोज पांडे
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर आर्मी चीफ मनोज पांडे ने कहा कि भारत के पास इस युद्ध से सीखने के लिए बहुत कुछ है।
25 April 2023 at 18:15 IST
'अग्निपथ योजना एक परिवर्तनकारी सुधार है'
Agnipath Scheme को लेकर आर्मी चीफ ने कहा, "अग्निपथ योजना एक परिवर्तनकारी सुधार है, जिसने सशस्त्र बलों द्वारा से हमारे मानव संसाधनों का प्रबंधन करने के तरीके में एक आदर्श बदलाव लाया है। अग्निवीर तकनीकी रूप से अधिक सुदृढ़ हैं।"
25 April 2023 at 17:51 IST
युवा आबादी को भुनाने की जरूरत: एयर चीफ मार्शल वी.आर चौधरी
Republic Summit में एयर चीफ मार्शल वी.आर चौधरी ने कहा कि "50 वर्षों में, हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे युवा आबादी होगी। भारतीय सेना दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी और भारतीय नौसेना आठवीं सबसे बड़ी है। हमें युवा आबादी को भुनाने की जरूरत है।"
25 April 2023 at 17:51 IST
'कम आय और अधिक आय के बीच देखने की जरुरत'
Republic Summit में Zoho CEO श्रीधर वेम्बू ने कहा, "हमें कम आय और अधिक आय वाली अर्थव्यवस्था के बीच के महत्वपूर्ण हिस्से को देखने की जरूरत है।"
25 April 2023 at 17:51 IST
Republic Summit 2023: तेलंगाना में प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक ज्यादा है- चंद्र बाबू नायडू
रिपब्कि समिट के तीसरे संस्करण में बोले टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू, "हमें अपनी युवा आबादी का लाभ उठाना चाहिए।"
25 April 2023 at 17:51 IST
हैदराबाद Technological Revolution का बड़ा प्रमाणः चंद्र बाबू नायडू
हैदराबाद तकनीकी क्रांति का प्रमाण है। प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक तेलंगाना में हो रही है।"
25 April 2023 at 17:51 IST
हम सबका सपना है कि भारत दुनिया का नंबर-1 देश बनेः चंद्र बाबू नायडू
'मैं पीएम मोदी के विजन के साथ हूं। हम सबका सपना है कि भारत दुनिया का नंबर-1 देश बने।': तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्र बाबू नायडू
#NaiduAtRepublicSummit | 'मैं पीएम मोदी के विजन के साथ हूं. हम सबका सपना है कि भारत दुनिया का नंबर-1 देश बने.' : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख @ncbn
— रिपब्लिक भारत (@Republic_Bharat) April 25, 2023
#TimeOfTransformation
यहां देखें #RepublicSummit #LIVE : https://t.co/2SAV83vtq1 pic.twitter.com/qcGowzI5QH
25 April 2023 at 17:51 IST
भारत ने अपना टारगेट समय से पहले पूरा किया- भूपेंद्र यादव
Republic Summit 2023 में हिस्सा लेने आए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, "भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है या यूं कहें कि जी 20 के कुछ एक देशों में है, जिन्होंने 2015 के वैकल्पिक क्षेत्रों के जो टारगेट थे उसे समय से पहले पूरा किया।"
25 April 2023 at 17:51 IST
वंदे भारत के जनक सुधांशु मणि ने किया अब्दुल कलाम को याद
Republic Summit 2023 में भारत में वंदे भारत के जनक कहे जाने वाले सुधांशु मणि ने एपीजे अब्दुल कलाम के एक वक्तव्य का जिक्र करते हुए कहा, "सपना वो नहीं है जो आप सोकर देखते हैं, सपना तो वो है जो आपको सोने ना दे।"
25 April 2023 at 17:57 IST
डिजिटल हेल्थ केयर मिशन फ्यूचर हेल्थ केयर के लिए हाईवे की तरह है: आशुतोष रघुवंशी
फोर्टिस हेल्थकेयर सीईओ आशुतोष रघुवंशी ने रिपब्लिक समिट में हिस्सा लिया। उन्होंने रिपब्लिक समिट 2023 में मैनेजिंग पार्टनर काउंसिलेज इंडिया और ब्रांड गुरु सुहेल सेठ के साथ बातचीत में कहा कि डिजिटल हेल्थ केयर मिशन फ्यूचर हेल्थ केयर के लिए एक हाईवे की तरह है। महामारी के दौरान हमारे सिस्टम ने दिखाया कि हमारे पास कुछ जन्मजात शक्तियां हैं।
25 April 2023 at 18:07 IST
भारत ने सबसे पहले चीनी एप टिक-टॉक को बैन कियाः एएस राजगोपाल
Republic Summit 2023 में एएस राजगोपाल ने कहा- 'चीन ने दूसरे देशों से डाटा चुराने के लिए टिकटॉक लांच किया। भारत ने तेजी दिखाते हुए इस एप को बैन कर दिया।
25 April 2023 at 18:07 IST
दूसरे देशों का डाटा चुराने के लिए चीन ने टिकटॉक एप लांच किया
चीन ने दूसरे देशों से डाटा चुराने के लिए टिकटॉक लांच किया।
25 April 2023 at 19:18 IST
Republic Summit 2023ः हमने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के हित में फैसला लिया थाः निर्मला सीतारमण
Republic Summit 2023 में बोलीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, 'हमने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के हित में फैसला लिया था। हमारे मेडिकल छात्रों की निकासी नाजुक रूप से संतुलित थी। युद्ध के समय हमें भारत के हित को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक चरण में सावधानी से आगे बढ़ना था।'
25 April 2023 at 19:18 IST
Corona महामारी के दौरान किसी भी देश के पास अर्थव्यवस्था को संभालने का फॉर्मूला नहीं था
निर्मला सीतारमण ने कहा- 'हमने सिर्फ यह सुनिश्चित किया कि कोविड महामारी के दौरान लोगों का मनोबल ऊंचा रहे। हमारे पास लॉकडाउन के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था।' वित्त मंत्री ने कहा- 'COVID महामारी के दौरान समाधान के रूप में हमारे पास केवल लॉकडाउन ही रह गया था। मैं बहुत आभारी हूं कि भारत के लोगों ने दिखाया कि वे महामारी जैसे वक्त में भी क्या करने में सक्षम हैं।'
25 April 2023 at 20:02 IST
Republic Summit: 35 लाख करोड़ के प्रस्ताव आए हैं, युवाओं को नौकरी भी मिलेगी: CM Yogi
Republic Summit में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि Uttar Pradesh निवेश के बेहतरीन स्थान के रूप में आगे बढ़ा है। अभी हाल ही में हमारा ग्लोबल समिट संपन्न हुआ। 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। एक करोड़ से अधिक युवाओं को इससे सीधे सीधे नौकरी मिलेगी।
25 April 2023 at 20:18 IST
UP में निवेश के लिए 35 लाख करोड़ के प्रस्ताव आए हैं, युवाओं को नौकरी भी मिलेगीः सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य की श्रेणी से उभर चुका है। देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। राज्य अब रेवेन्यू सरप्लस स्टेट हो चुका है। राज्य निवेश के सबसे बेहतर स्टेट के लिए जाना जा रहा है। केंद्र की कल्याणाकारी योजनाओं को लागू करने में उत्तर प्रदेश काफी आगे है, कई योजनाओं में नंबर वन बन चुका है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्टर के नए नए कार्य हो रहे हैं। इंटर स्टेटकनेक्टिविटी 4 लेन के साथ जुड़ चुकी है।
Published By : Digital Desk
पब्लिश्ड 25 April 2023 at 21:16 IST




