भारत के पास 140 करोड़ भारतीयों का खजाना है, PM मोदी उसे निखार रहे हैं तो हम एक दिन नंबर 1 अर्थव्यवस्था वाला देश जरूर बनेंगे- गौरव भाटिया

रिपब्लिक भारत के 'मंथन समिट 2026' में बोलते हुए BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि भारत के पास 140 करोड़ भारतीयों का खजाना है, PM मोदी उसे निखार रहे हैं तो हम एक दिन नंबर 1 अर्थव्यवस्था वाला देश जरूर बनेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India 1-4 billion citizens PM Modi world number one economy one day Gaurav Bhatia Manthan Summit 2026
PM मोदी 140 करोड़ भारतीयों के खजाने को निखार रहे हैं- गौरव भाटिया | Image: Republic

रिपब्लिक भारत के मेगा 'मंथन समिट 2026' का शानदार आगाज हुआ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिपब्लिक के 'Manthan Summit 2026' का आयोजन किया गया है। रिपब्लिक मीडिया के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया।

इस कार्यक्रम में BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया भी शामिल हुए, जिसमें उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत नंबर 1 अर्थव्यवस्था वाला देश जरूर बनेगा। इस दौरान उन्होंने 370 अनुच्छेद को उखाड़कर फेंकने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा 'गृहमंत्री अमित शाह ने जब संकल्प लिया तो 370 को उखाड़कर फेंक दिया।

भारत के पास 140 करोड़ भारतीयों का खजाना

मंथन समिट 2026 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा 'भारत के पास 140 करोड़ भारतीयों का खजाना है, PM मोदी उसे निखार रहे हैं तो हम एक दिन नंबर 1 अर्थव्यवस्था वाला देश जरूर बनेंगे।' आगे उन्होंने कहा ' नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने से देश 11वें नंबर पर थी, लेकिन आज चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वो भी दिन आएगा, जब पूरी दुनिया में हम नंबर 1 अर्थव्यवस्था होंगे।'

370 अनुच्छेद पर क्या बोले गौरव भाटिया

गौरव भाटिया ने जम्मू-कश्मीर से 370 अनुच्छेद को हटाए जाने पर उन्होंने कहा 'गृहमंत्री अमित शाह ने जब संकल्प लिया तो 370 को उखाड़कर फेंक दिया। आज हम विपक्ष से कहते हैं, हिम्मत है तो वापस लाकर दिखाओ। इस बीच उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

Advertisement

महिला आरक्षण को विपक्ष रोक नहीं पाएगा

मंथन समिट 2026 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौरव भाटिया ने आगे कहा 'पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सोच लिया है कि महिलाओं को आरक्षण मिलेगा, तो विपक्ष चाहे कुछ भी कर ले, रोक नहीं सकता।

ये भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई थी? क्या है इसकी सच्चाई, पूर्व डीजीपी और BJP सांसद ब्रजलाल ने खुलकर बताई
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड