अपडेटेड 14 August 2024 at 15:24 IST

Independence day 2024: पहली बार 26 जनवरी को मनाया गया था स्वतंत्रता दिवस,17 सालों तक जारी रही परंपरा

Independence day 2024: 15 अगस्त को भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले किस तारीख को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था?

Follow : Google News Icon  
Independence Day 2024
स्वतंत्रता दिवस 2024 | Image: Republic

Independence day 2024: 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है। देश 15 अगस्त को आजादी का 78वां सालगिरह मनाने जा रहा है। पूरा देश आजादी के रंग में रंग चुका है। हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए तरह-तरह का कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे पहली बार स्वतंत्रता दिवस कब मनाया गया था?

बता दें, देश में सबसे पहली बार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को नहीं बल्कि 26 जनवरी 1930 को मनाया गया था। करीब 17 सालों तक 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता रहा। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों था।

दरअसल, 31 दिसंबर 1929 को रावी नदी के तट पर कांग्रेस ने लाहौर अधिवेशन आयोजित किया था। पंडित नेहरू इस अधिवेशन के अध्यक्ष थे। इस अधिवेशन के दौरान सभा में बैठे सभी लोगों ने मांग की थी कि ब्रिटिश सरकार भारत को डोमिनिक स्टेट का दर्जा दे। ब्रिटिश सरकार ने इस मांग को मंजूरी भी दे दी। इसके बाद शपथ ली गई कि हर साल 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही हर साल 26 जनवरी को भारत में स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। 26 जनवरी को तब तक स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता रहा जब तक कि अंग्रेजों से देश को आजादी नहीं मिली।

1930 के बाद से हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाने से क्रांतिकारियों के मन में उत्साह जगा, देश में चेतना आंदोलित हुई और आजादी की लड़ाई जोश के साथ रफ्तार पकड़ने लगी।

Advertisement

फिर हुआ स्वतंत्रता दिवस के तारीख में बदलाव

इसके बाद जब 15 अगस्त 1947 को अग्रेजों की गुलामी से भारत आजाद हुआ, तब से हर साल इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने लगा। इस तरह से आज भारत देश को आजाद हुए करीब 78 साल हो गए।

इस दिन को यादगार बनाने के लिए लागू किया गया संविधान

वहीं 26 जनवरी को यादगार बनाने के लिए आजादी के बाद एक खास कदम उठाया गया। 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू किया गया। तब से भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Independence Day 2024: PM मोदी 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कब फहराएंगे झंडा,कब और कहां देख सकेंगे LIVE? 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 14 August 2024 at 14:12 IST