अपडेटेड 14 August 2024 at 16:22 IST

Independence Day 2024 : कब किया जाता है ध्वजारोहण, कब फहराते हैं तिरंगा? आप जानते हैं दोनों का अंतर

अब आप सोच रहे होंगे कि इस आर्टिकल में हमने झंडा फहराने और ध्वजारोहण दो अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल क्यों किया? आखिर इन दोनों शब्दों में क्या अंतर है?

Follow : Google News Icon  
PM Modi at Red Fort
पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर पर | Image: PTI

Independence Day 2024 : 15 अगस्त 2024 को देश आजादी की 78वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। पूरा देश इस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जब शहीदों की कुर्बानियों के बाद मिली इस खूबसूरत आजादी के जश्न को हम सब मिलकर सेलिब्रेट करेंगे। इस दिन को लोग अपने-अपने ढंग से सेलिब्रेट करते हैं।

स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, बच्चे देशभक्ति गीतों पर नाच गाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। लोग अपने दफ्तरों में तिरंगा फहराकर और मिठाईयां बांट कर आजादी का जश्न मनाते हैं। वहीं देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण करते हैं।

ध्वजारोहण और झंडा फहराने में क्या है अंतर?  

अब आप सोच रहे होंगे कि इस आर्टिकल में हमने झंडा फहराने और ध्वजारोहण दो अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल क्यों किया? आखिर इन दोनों शब्दों में क्या अंतर है? इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि कब ध्वजारोहण किया जाता है और कब झंडा फहराया जाता है?

Advertisement

आपको बता दें कि ध्वजारोहण और झंडा फहराना दो अलग-अलग कार्यक्रम हैं। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया जाता है और 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन झंडा फहराया जाता है। दरअसल, 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण किया था। ध्वजारोहण में तिरंगे तो रस्सी के सहारे नीचे से ऊपर की ओर ले जाया जाता है, उसके बाद फहराया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस पर होता है ध्वजारोहण

Advertisement

15 अगस्त 1947 को भारत से ब्रिटिश राज खत्म हो गया और यूनियन जेक को नीचे उतारा गया और भारत के तिरंगे को लाल किले की प्राचीर पर लगाया गया। जब झंडे तो स्तंभ के ऊपर चढ़ाया जाता है, तो उसे ध्वजारोहण कहते हैं।

गणतंत्र दिवस पर फहराया जाता है झंडा

26 जनवरी को हर साल झंडा फहराया जाता है। इसमें झंडा स्तंभ पर रस्सी या किसी डोरी के बंधा होता है और उसमें फूल की पंखुड़ियां बंधी होती है। जब गणमान्य झंडा फहराते हैं तो तिरंगे से निकलकर पुष्पवर्षा होने लगती है। जिससे जश्न का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Independence Day 2024: PM मोदी 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कब फहराएंगे झंडा,कब और कहां देख सकेंगे LIVE?

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 14 August 2024 at 16:12 IST