मानसून सत्र में आ सकता है आयकर विधेयक: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि नया आयकर विधेयक संसद के आगामी मानसून सत्र में चर्चा के लिए लाया जा सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nirmala Sitharaman
Nirmala Sitharaman | Image: X Handle

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि नया आयकर विधेयक संसद के आगामी मानसून सत्र में चर्चा के लिए लाया जा सकता है। उन्होंने सदन में वित्त विधेयक, 2025 पर चर्चा का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। सीतारमण ने इस बात का उल्लेख किया कि ‘आयकर विधेयक, 2025’ पर प्रवर समिति विचार कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधेयक को संसद के आगामी मानसून सत्र में चर्चा के लिए लाया जा सकता है। वित्त मंत्री ने गत 13 फरवरी को लोकसभा में आयकर विधेयक, 2025 पेश किया था और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इसे सदन की प्रवर समिति को भेजने का अनुरोध किया था।

Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस विधेयक पर विचार करने के लिए 14 फरवरी को 31 सदस्यीय प्रवर समिति का गठन किया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बैजयंत पांडा को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। विधेयक, जो आयकर अधिनियम, 1961 की जगह लेगा, का उद्देश्य भारत की कर प्रणाली को सरल और आधुनिक बनाना है। यह कानूनी भाषा को भी सरल बनाएगा, ताकि करदाता प्रावधानों को आसानी से समझ सकें। विधेयक के अंतर्गत नये कर नहीं लगाए जाएंगे। इसके बजाय, यह विधेयक कर कानूनों को सरल बनाने, कानूनी जटिलताओं को कम करने और करदाताओं के लिए अनुपालन को आसान बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड