सिक्किम में सौतेली बेटी से पिता ने की दरिंदगी, 'बलात्कार' के आरोप में गिरफ्तार

Sikkim News: सिक्किम के सोरेंग जिले में अपनी नौ साल की सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
father brutally raped step daughter
father brutally raped step daughter | Image: PTI/file

Sikkim News: सिक्किम के सोरेंग जिले में अपनी नौ साल की सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब बच्ची 30 अगस्त को नियमित जांच के लिए सोरेंग के जिला अस्पताल गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने जिला पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके सौतेले पिता ने पिछले कुछ महीनों में उसके साथ कम से कम चार बार बलात्कार किया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: 6 साल की बच्ची ने हरियाणवी गाने पर किया 'गदर' डांस, एक्सप्रेशन के आगे सपना चौधरी भी फेल! VIDEO VIRAL

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड