केरल में फोन पर पत्नी को तीन तलाक कहने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

केरल में फोन पर पत्नी को एक साथ तीन तालक कहने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
In Kerala, a man who called his wife triple talaq on phone arrested
In Kerala, a man who called his wife triple talaq on phone arrested | Image: X

केरल में फोन पर पत्नी को एक साथ तीन तालक कहने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि कोल्लम जिले के म्यनागपल्ली निवासी अब्दुल बासित को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया और उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि बासित पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा वह फिलहाल चावरा उपजेल में न्यायिक हिरासत में है। पुलिस के मुताबिक बासित को उसकी 20 वर्षीय पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया जो कोल्लम की चावरा की रहने वाली है।

शिकायत के अनुसार बासित ने अपनी पहली शादी के बारे में खुलासा किये बगैर दूसरा निकाह किया था। इस दूसरे विवाह के बाद बासित कथित रूप से उसे एक किराये के मकान में ले गया क्योंकि उसकी पहली पत्नी उसके पारिवारिक मकान में रह रही थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसे पहली शादी का पता चला तो उसने बासित से उसके बारे में पूछा, इसपर उसका मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा।

Advertisement

शिकायतकर्ता का कहना है कि बासित ने एक और महिला से शादी कर लेने की भी धमकी दी जिसके बाद उनके बीच बात और बिगड़ने लगी। शिकायत में कहा गया है कि दोनों के बीच झगड़े के बाद शिकायतकर्ता अपने मायके आ गयी। बासित ने 19 जनवरी को कथित रूप से उसे फोन किया और उसे फोन पर ही तीन तलाक कहते हुए अपने रिश्ते को समाप्त करने की घोषणा कर डाली।

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड