VIRAL VIDEO: गुरुग्राम में स्कॉर्पियो सवार की सरेआम गुंडागर्दी, शख्स को कार से मारी टक्कर; गिरते ही गाड़ी चढ़ाकर फरार, लोग बनाते रहे वीडियो

गुरुग्राम से एक दर्दनाक खबर आई है। एक स्कार्पियो चालक ने शख्स को बार-बार कुचला। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस जांच में जुट गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

गुरुग्राम के मानेसर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्कॉर्पियो सवार की सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। यह दर्दनाक घटना हयातपुर गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार ने एक शख्स के ऊपर कई बार गाड़ी को चढ़ाया। इस बीच शख्स बार-बार चिल्लाता रहा कि बचाओ-बचाओ। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे स्कॉर्पियो सवार सड़क के किनारे खड़े शख्स पर बार-बार गाड़ी चढ़ा रहा और आसपास में मौजूद लोग चिल्ला रहे हैं। घटना के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली गई।

बार-बार शख्स पर चढ़ाता रहा स्कॉर्पियो

स्कार्पियो चालक की दादागिरी वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है। गुरुग्राम के हयातपुर गांव में एक स्कार्पियो व्यक्ति सड़क के किनारे शख्स पर बार-बार गाड़ी चढ़ा रहा है। इस दौरान पास में स्थित कुछ लोग रोकने की कोशिश कर रहे हैं पर आरोपी नहीं रुका रहा है और बार-बार शख्स पर चढ़ा रहा है। इस बीच पास में स्थित कुछ लोग गाड़ी के ऊपर पत्थर भी फेंक रहे हैं, लेकिन फिर भी स्कार्पियो नहीं रोक रहा है।

घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती

इस दर्दनाक घटना में कुचला गया व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि घायल व्यक्ति का नाम क्या है और कहां का रहने वाला है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई। यह मामला पुरानी रंजिश का भी बताया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ली है और पता लगाया गया रहा है कि इसके पीछे की असल वजह क्या है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'अनुष्का को तू भाभी बोल...', जब मैम बोला तो विराट कोहली ने हर्षित राणा की लगा दी क्लास, शेयर किया मजेदार किस्सा; VIDEO VIRAL
 

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड