अपडेटेड 22 June 2021 at 14:28 IST
पालतू कुत्ता मालिक को कपड़े धोने में करता है मदद, हैरान नेटिजेंस ने किए मजेदार कमेंट, देखें वायरल VIDEO
एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया जिसमे ऑस्ट्रेलिया का एक कुत्ते अपने मालिक को कपड़े धोने में मदद कर रहा है।
- भारत
- 2 min read

कहते हैं पालतू कुत्ते से ज्यादा कोई वफादार नहीं होता, वो ही आपका सच्चा दोस्त और सहारा होता है। सोशल मीडिया आए दिन ऐसी जानवरों की वीडियो से भरा रहता है जिनके मालिक दावा करते हैं कि उनका कुत्ता सबसे अच्छा व्यवहार करता है। आपने कई डॉग्स को निराली तरकीबें करते हुए, जरूरतमंदों को बचाते हुए, या वफादार प्यारे दोस्त होते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कुत्ते को कभी कपड़े धोने में मदद करते हुए देखा है?
ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया जिसमें ऑस्ट्रेलिया का एक कुत्ता अपने मालिक को कपड़े धोने में मदद कर रहा है। उनके मालिक मैरी द ( Mary the) के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई शेफर्ड सीक्रेट (Australian shepherd Secret) कपड़े धोने में माहिर है। कैप्शन में लिखा है, "हमने आज सुबह एक साथ कुछ कपड़े धोए। यह कितने मजे की बात है कि जब आप अपने दोस्त के साथ मिलकर कुछ करते हैं तो वो अपने आप ही मजेदार बन जाता है।
वीडियो में पुच को वॉशिंग मशीन से कपड़े धोने के लिए कूदते हुए देखा जा रहा है। वह मशीन का दरवाजा भी बंद कर देता है। बाद में मालिक को बैठे हुए और कपड़ों को एक हैंगर पर रखते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद सीक्रेट अलमारी में सभी कपड़े लटकाता है। यहां तक कि वह कुछ को दराज में रखता है और उसे बंद कर देता है।
वीडियो सामने आने के बाद, नेटिज़न्स ने ऑस्ट्रेलियाई शेफर्ड की जमकर प्रशंसा की है। एक ने कमेंट सेक्शन में कमेंट करते हुए लिखा, "मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर सीक्रेट वह है जो वीडियो खुद एडिट और अपलोड करता है"। वही दूसरे ने लिखा, "मैं इस कुत्ते से काफी इम्प्रेस हूं"। उनके अलावा, कई ने अपने अपने अंदाज में इसकी तारीफ की है।
इसे भी पढ़ें: असमः मैकेनिक ने पुरानी मारुति स्विफ्ट को बनाया Lamborghini, वीडियो देख हो जाएंगे इंप्रेस
Advertisement
इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत की 'थलाइवी' को तमिल में मिला U सर्टिफिकेट, मेकर्स हिंदी के लिए भी जल्द करेंगे अप्लाई
Advertisement
Published By : Yashika Anand
पब्लिश्ड 22 June 2021 at 14:24 IST