पारिवारिक कलह में व्यक्ति ने सास को आग के हवाले किया, दोनों की मौत

कोट्टायम जिले में पाला के निकट एक गांव में कथित पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी सास को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Death
Death | Image: Pixabay

कोट्टायम जिले में पाला के निकट एक गांव में कथित पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी सास को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान निर्मला (58) और उनके दामाद मनोज (42) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब मनोज अपने ससुराल गया था। मनोज ने कथित तौर पर निर्मला पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी, लेकिन पुलिस अब भी इस बात की जांच कर रही है कि वह खुद आग की लपटों में कैसे घिर गया।

Advertisement

दोनों की चीखें सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के साथ-साथ अग्निशमन सेवा को भी सूचित किया। दमकलकर्मियों और निवासियों ने मिलकर पीड़ितों को बचाने का प्रयास किया और उन्हें पहले पाला जनरल अस्पताल ले जाया गया और फिर कोट्टायम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि दोनों को बचाने के प्रयासों के बावजूद बुधवार की सुबह दोनों की मौत हो गई। उसने बताया कि लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना घटी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड