IMD Alert: यूपी में अगले 48 घंटे तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

IMD Alert: तमिलनाडु में 03 से 05 अक्टूबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और तूफान की संभावना है। अगले 5 दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IMD Alert
IMD Alert: प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Republic

IMD Alert: देश भर में अब मॉनसून के खत्म होने का दौर चल रहा है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश भी देखी गई। आमतौर पर दशहरे वाले दिन लोग बारिश ना होने की उम्मीद करते हैं, लेकिन इस बार बारिश के कारण रावण दहन को भी चुनौती का सामना करना पड़ा। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में अगले 48 घंटे तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जी हां, IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 4 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होनी की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी भारत में 03 और 04 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की संभावना है। इसके बाद 05 से 07 अक्टूबर तक तूफान और बिजली के साथ काफी तेज बारिश की संभावना है। वहीं, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।


यूपी में 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश की विस्तार से बात करें तो यहां 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है। प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में गरज चमक के साथ बिजली गिरने, आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने गहन और अवदाब के कारण भारी बारिश की संभावना है।

इतना ही नहीं 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और तूफान की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 05 और 06 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है।

Advertisement


देश के इन राज्यों में भी तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना 

देश के अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तर-पश्चिमी भारत में 04 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके बाद 05 से 07 अक्टूबर तक तूफान और बिजली के साथ काफी तेज बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, ल‌द्दाख और हिमाचल प्रदेश में 05 से 07 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में 06 और 07 अक्टूबर को; पंजाब में 05 और 06 अक्टूबर को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 06 और 07 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 05 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 06 अक्टूबर को; पंजाब में 05 और 06 अक्टूबर को अलग-अलग स्थार्नो पर ओलावृष्टि (ओले गिरना) की संभावना है।

Advertisement


महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मौसम का हाल

IMD के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 04 अक्टूबर को सौराष्ट्र और कच्छ में 03 अक्टूबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तूफान की संभावना है। तमिलनाडु में 03 से 05 अक्टूबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और तूफान की संभावना है। अगले 5 दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - Delhi: JNU में दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, शोभायात्रा में दिखाई चप्पलें, वामपंथी छात्रों पर मारपीट का भी आरोप

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड