Delhi-NCR Weather Update: मौसम ने मारी पलटी, 60-90 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं... अगले कुछ घंटों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
एनसीआर (NCR) में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। तेज धूल भरी आंधी के बाद अब झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिसने चिलचिलाती गर्मी से राहत की उम्मीद जगा दी है। आसमान में छाए घने काले बादलों और ठंडी हवाओं ने मौसम अच्छा हो गया है।
- भारत
- 2 min read

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज मौसम ने अचानक करवट ली। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से झुलस रहे लोगों को इस बदलाव ने थोड़ी राहत तो दी, लेकिन साथ ही धूल भरी आंधी ने सबकुछ अस्त-व्यस्त भी कर दिया।
92 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
दिल्ली के पालम इलाके में हवाओं की गति ने सबको चौंका दिया। यहां हवाएं 92 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं, जिससे कई इलाकों में पेड़ उखड़ने और होर्डिंग्स गिरने की खबरें भी सामने आईं। सोशल मीडिया पर दिल्लीवासियों ने इस बदले हुए मौसम की तस्वीरें और वीडियो जमकर साझा किए, जिसमें आसमान में छाए अंधेरे और आंधी साफ देखी जा सकती है।
रोहतक से उठा बादलों का सैलाब
IMD के अनुसार यह बादलों का गुबार तेजी से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बढ़ा, जिससे दिल्ली-एनसीआर का आसमान दोपहर में ही शाम जैसा काला हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ घंटों में गरज-चमक की संभावना है।
इन क्षेत्रों के लिए विशेष अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दिल्ली के प्रमुख इलाकों के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। दिल्ली के बवाना, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, सफदरजंग, लोधी रोड, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, कालकाजी और तुगलकाबाद में अनुमान है कि 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा बनी रहेगी, जो झोंकों के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।