अपडेटेड 19 October 2023 at 16:44 IST
नवरात्रि के आखिरी दिन पूजा का नारियल निकल जाए खराब या सूखा? जानिए शुभ है या अशुभ; जानना जरूरी
Rotten Coconut In Puja : अगर पूजा का नारियल खराब, सड़ा हुआ या सूखा निकल जाते तो इसका शुभ या अशुभ सकेंत हो सकता है।

Rotten Coconut: हिंदू धर्म में किसी भी भगवान की पूजा करने के लिए नारियल (Coconut) का उपयोग जरूर किया जाता है। घर हो या मंदिर या किसी शुभ कार्य का आरंभ करना हो, लोग हमेशा नारियल का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कई बार ऐसा देखा जाता है कि नारियल बाहर से तो ठीक दिखता है लेकिन अंदर से खराब होता है।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- क्या पूजा का नारियल निकल गया है खराब?
- कहीं ये शुभ या अशुभ संकेत तो नहीं?
- जानिए नारियल का खराब निकलना क्या सकेंत देता है
नवरात्रि पूजन में अर्पित किया जाता है नारियल
वहीं, नवरात्रि (Navatri) के दौरान नौ दिनों तक कलश स्थापना (Kalash Sthapna) के साथ मां दुर्गा को नारियल भी अर्पित किया जाता है। जिसे कन्या पूजन (Kanya Pujan) के दिन तोड़कर प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। अब अगर ये नारियल खराब निकल जाए तो आप सोचते हैं कि बेहद अशुभ संकेत है, हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।
खराब नारियल शुभ या अशुभ
जी हां, अगर पूजा का नारियल खराब निकलता है तो ये अशुभ नहीं बल्कि शुभ संकेत है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हैं। दरअसल, नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि पूजा में नारियल का होना अनिवार्य होता है। इसीलिए अगर नारियल फोड़ते वक्त खराब निकल जाए, तो इसका मतलब ये है कि भगवान ने प्रसाद को ग्रहण कर लिया है। यही वजह होती है कि नारियल अंदर से सूख गया है।
सही नारियल का करें वितरण
अंदर से सूखा हुआ नारियल इस बात का संकेत देता है कि आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होने वाली हैं। वहीं, अगर भगवान को अर्पित नारियल अच्छा और सही निकलता है तो उसे प्रसाद के रूप में सभी के बीच बांट देना चाहिए। ऐसा करने से भगवान खुश होते हैं और वह आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आगे से अगर पूजा का नारियल खराब निकल जाए तो आपको घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है।
Advertisement
ये भी पढ़ें : Kuttu Ka Atta: व्रत में करते हैं कुट्टू के आटे का सेवन? सेहत के लिए है वरदान, फायदे जान हो जाएंगे हैरान
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 19 October 2023 at 15:45 IST