अगर अदालत का फैसला आधी रात आए तो पंचायत चुनाव फरवरी में हो सकते हैं : सीएम हिमंता

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कहा है कि यदि याचिकाओं पर गौहाटी HC का फैसला शुक्रवार आधी रात तक उपलब्ध हो जाता है तो पंचायत चुनाव फरवरी में हो सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himanta Biswa Sarma
Assam CM Himanta Biswa Sarma. | Image: PTI

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि यदि याचिकाओं पर गौहाटी उच्च न्यायालय का फैसला शुक्रवार आधी रात तक उपलब्ध हो जाता है तो पंचायत चुनाव फरवरी में हो सकते हैं, अन्यथा इसे स्थगित करना होगा।

शर्मा ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा, फैसला, ‘‘सकारात्मक हो या नकारात्मक’’ अगर आधी रात तक नहीं मिलता है, तो स्कूल बोर्ड परीक्षा पूरी होने तक चुनाव स्थगित करना होगा जो 14 फरवरी से शुरू हो रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘महाधिवक्ता ने मुझे बताया है कि फैसला सुनाया जा रहा है और हम इसका इंतजार कर रहे हैं। अगर यह आधी रात से पहले आता है, तो चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है और यह (चुनाव) दो चरणों में 10 फरवरी और 12 फरवरी को कराया जा सकता है।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड