मथुरा में भाजपा नेता के घर में बने मंदिर से देवी-देवताओं की प्रतिमा समेत अन्य सामान चोरी

मथुरा शहर में भाजपा के एक नेता के घर में बने मंदिर से अज्ञात व्यक्ति ने देवी-देवताओं की प्रतिमा सहित चांदी की 11 प्लेट आदि कीमती सामान चोरी कर लिये।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Theft
Theft | Image: Unsplash

Mathura: मथुरा शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के घर में बने मंदिर से अज्ञात व्यक्ति ने देवी-देवताओं की प्रतिमा सहित चांदी की 11 प्लेट आदि कीमती सामान चोरी कर लिये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

गोविंद नगर थाना के प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि चोरी की यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात चौक बाजार में भाजपा की महानगर शाखा के महामंत्री प्रदीप गोस्वामी के घर पर हुई जब वह अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति निचली मंजिल पर बने मंदिर में दाखिल हुआ और चांदी की देवी-देवताओं की प्रतिमाएं, पांच गाय, चार श्रीयंत्र और 11 प्लेट आदि चोरी करके ले गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक व्यक्ति वहां से सामान लेकर जाता दिखाई दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी पहचान कर उसका पता लगाने के प्रयास कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने नमो भारत कॉरिडोर के नए फेस का किया उद्घाटन, ट्रेन में किया सफर; बच्चों से की बातचीत

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड