TMC का हुआ बुरा हाल तो कभी ममता के करीबी रहे हुमायूं कबीर को आ गई तरस, अब अपनी सीट छोड़ने को तैयार, दिया ये बड़ा ऑफर

Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर जाते ही ममता बनर्जी की पार्टी में फूट हो गई है। इस समय टीएमसी अलग थलग पड़ गई हैं। इस बीच हुमायूं कबीर ने ममता को विधायक बनने के लिए अपनी सीट ऑफर कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Humayun Kabir Mamata banerjee
TMC के बुरे हाल पर हुमायूं कबीर को आई तरस! ममता को दिया बड़ा ऑफर | Image: Social media

Humayun Kabir Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर जाते ही तृणमूल कांग्रेस पार्टी के अंदर लगभग हर दिन कुछ न कुछ उठा-पटक होते रहा है। कभी टीएमसी नेता पार्टी छोड़ते नजर आए तो कभी कुछ विधायकों ने ममता बनर्जी से ही बगावत कर ली। 

ममता बनर्जी के लिए यह किसी बड़ी विड़बना से कम नहीं है कि किसी जमाने में हुमायूं कबीर को राजनीति में लाया और टिकट देकर विधायक बनाया। आज वही, हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता को लाने के लिए अपनी एक सीट ऑफर कर दी है।

रेजिनगर सीट देने के लिए तैयार

AJUP के प्रमुख हुमायूं कबीर ने गुरुवार को ममता बनर्जी को रेजिनगर से पश्चिम बंगाल विधानसभा में वापसी का ऑफर दिया। हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले की नौडा और रेजिनगर दोनों असेंबली सीटें जीती थीं। अब कबीर ने कहा है कि ममता बनर्जी को रेजिनगर सीट से विधानसभा में वापसी में मदद करने के लिए तैयार हैं, जहां उप-चुनाव होने की उम्मीद है।

नंदीग्राम से उपचुनाव लड़ीं तो नहीं जीतेंगी

गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा 'अगर वो मेरे पास आती है, तो मैं उन्हें रेजिनगर विधानसभा भेज सकता हूं। अगर वो नंदीग्राम से चुनाव लड़ती हैं, तो वह हार जाएंगी। अगर वो चाहेंगी, तो मैं सीट से पीछे हट जाऊंगा और उनकी जीत में लग जाऊंगा। बता दें कि सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी नंदीग्राम से ममता को हराया था। हालांकि, बाद में सीएम में नंदीग्राम सीट छोड़ दी और भगवानपुर सीट बरकरार रखी।

Advertisement

टीएमसी पर खूब बरसे थे हुमायूं

गौतरलब है कि तृणमूल कांग्रेस से बाहर निकाले जाने के बाद हुमायूं कबीर उस समय ममता बनर्जी पर हजामकर हमला बोला था। उस समय कबीर ममता पर लगातार बड़े-बड़े आरोप लगाए थे। टीएमसी से बाहर निकले जाने पर ही कबीर ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) बनाई थी। अब जब टीएमसी बंगाल की सत्ता से बाहर हो गई, तो कबीर ने सहानुभूति जताई है।

ये भी पढ़ें: TMC में बागी गुट हुआ हावी तो महुआ मोइत्रा का पारा हाई, पूरे मुद्दे को दिया नया ट्विस्ट; कहा- वो एंटी-BJP वोट से जीते, गुट को इस्तीफा देकर...
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड