अपडेटेड 17 June 2025 at 22:49 IST
अंडमान समंदर में कच्चे तेल का बड़ा भंडार! भारत हो सकता है मालामाल... 2 लाख करोड़ लीटर तेल मिला तो क्या होगा?
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह (Hardeep Singh) ने कहा कि भारत ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहा है और अंडमान में तेल की खोज इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
- भारत
- 2 min read

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि अंडमान में कच्चे तेल और गैस का एक बड़ा भंडार दिखाई दिया है, यहां से अच्छे संकेत मिल रहे हैं और भारत को अंडमान सागर में करीब 2 लाख करोड़ कच्चे लीटर तेल का भंडार मिल सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर यह अनुमान सही निकला तो भारत अपने तेल की जरूरत को पूरा कर पाएगा। इसके अलावा जीडीपी में भी कई गुना इजाफा हो सकता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहा है और अंडमान में तेल की खोज इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अगर यह प्रयास सफल होता है तो ऊर्जा के क्षेत्र में भारत को एक नई पहचान मिलेगी। इसे मिलने के बाद हमारी एनर्जी जरूरतें पूरी हो जाएगी साथ ही भारत का तेल एक्सपोर्ट काफी हद तक कम हो जाएगा और भारत अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेगा।
तेल व गैस की नई खोज के लिए कोई दायरे या बंधन नहीं- हरदीप सिंह पुरी
हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि जैसे समर्थ लहरों के लिए कोई दायरे नहीं होते, ठीक वैसे ही अब तेल व गैस की नई खोज के लिए कोई दायरे या बंधन नहीं है। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नो गो एरिया पर लिया गया फैसला बाधाओं को ही सफलता का मार्ग बनाने जैसा है। तेल व गैस की खोज के लिए इस वर्ष ONGC ने 500 से अधिक कुएं खोदे हैं, जो 37 सालों में सबसे अधिक है।
Advertisement
अंडमान में भी गैस की बड़ी संभावना है- हरदीप सिंह पुरी
गुयाना ने 46 कुएं खोदे और उन्हें तेल/गैस का कोई भंडार नहीं मिला लेकिन 47वें ने एक बड़ी खोज की। अंडमान में भी गैस की बड़ी संभावना है। 'कई गुयाना' की क्षमता प्रतीत होती है। हम उसी दिशा में प्रयासरत हैं और परिणाम सुखद आएंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 17 June 2025 at 22:49 IST