जम्मू कश्मीर के बारामूला में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

सुरक्षा बलों ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बर्फ से ढके इलाके से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
जम्मू कश्मीर
गोला-बारूद का जखीरा बरामद | Image: AI

सुरक्षा बलों ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बर्फ से ढके इलाके से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने बोनियार इलाके के अंगनपथरी से हथियार और गोलाबारूद को बरामद किया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इसे एक कंबल में लपेटकर एक पेड़ के खोखले तने में छुपाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि बरामद की गई सामग्री में तीन एके 47 राइफल, 11 एके मैगजीन, 292 एके कारतूस, एक यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर), नौ यूबीजीएल ग्रेनेड और दो हथगोले शामिल हैं।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड