कुछ लोगों ने हमला किया, वहां छिप गए... संजौली मस्जिद विवाद की शुरुआत कैसे हुई? जयराम ठाकुर का खुलासा

रिपब्लिक भारत के राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि संजौली मे मस्जिद विवाद के शुरूआत कैसे हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jairam Thakur
Jairam Thakur | Image: Republic

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन:  रिपब्लिक भारत के राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि संजौली मे मस्जिद विवाद के शुरूआत कैसे हुई। कांग्रेस सरकार में मंत्री विक्रमादित्य के आरोपों पर जवाब देते हुए जयराम ठाकुर ने बताया कि मस्जिद का निर्माण 2010 से शुरु हुआ और उस वक्त प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी।

संजौली मस्जिद की घटना पर जयराम ठाकुर ने कहा कि जब फैसला नगर निगम की ओर  से आ गया है तो सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए।

अवैध निर्माण पर कार्यवाई होनी चाहिए- जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस अवैध निर्माण के साथ जनभावनाएं जुड़ गयी लोगों ने कहा ये गलत है। मामला कहां से हुरु हुआ आपको देखना होगा। विक्रमादित्य सिंह उसमें बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हमारा सीधा  मानना है की इसमें कार्यवाही होनी चाहिए। मस्जिद कमिटी भी पहले तोड़ने को तैयार थी लेकिन अब वो है कोर्ट चले गए।

Advertisement

70 लाख लोगों के हितों की रक्षा करना हमारा फर्ज है- विक्रमादित्य सिंह

जयराम ठाकुर के जवाब में विक्रमादित्य ने कहा कि मैं जो भी कहता हूं, हिमाचल के हित में ही हमने बात रखी है। सबसे पहले हमारे लिए राष्ट्रनीति है। प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा के साथ कोई भी समोझौता नहीं होना चाहिए। प्रदेश के 70 लाख लोगों के हितों की रक्षा करना हमारा फर्ज है। साथ ही आपसी भाईचारा खराब न हो। जिस तरह से प्रदेश में कुछ समय के लिए माहौल बना था जिसमे हमारी अधिकतम इनकम टूरिज्म और हाइड्रो पावर से आती है और अगर इस तरह का माहौल बनता तो टूरिस्म प्रभावित होता। 

Advertisement

उन्होंने कहा कि अगर हम अवैध निर्माण को देखें, इसको किसी मजहब के रंग से नहीं तो इसमें कार्यवाही कानून के दायरे में रहकर करनी होगी। अब हमें उस चैप्टर को छोड़कर हिमाचल में अच्छे वातावरण को बनाने का काम करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कुछ लोगों ने डेमोक्रेसी की नई परिभाषा बना ली है, राष्ट्र सर्वोपरि सम्मलेन में बोले धर्मेंद्र प्रधान

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड