Saif Ali Khan Attacker: बार-बार बदल रहा था हुलिया, मजदूरों के बीच छिपा... फिर ऐसे शातिर हमलावर तक पहुंची मुंबई पुलिस

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी तीन बार दादर रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था और वह वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Saif Ali Khan's Attacker
Saif Ali Khan's Attacker | Image: Republic

Saif Ali Khan Attack News: मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने में एक श्रमिक ठेकेदार ने मुंबई पुलिस की मदद की। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के सैफ के बांद्रा स्थित घर पर हुए हमले के मामले में बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर (30) को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की थीं। आरोपी दो दिन से अधिक समय से फरार था। 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी तीन बार दादर रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था और वह वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि हमलावर इलाके में एक श्रमिक ठेकेदार के पास गया था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि श्रमिक ठेकेदार ने पुलिस को हमलावर के बारे में सारी जानकारी दी और उसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे ठाणे के एक वन क्षेत्र में स्थित श्रमिक शिविर में खोज निकाला।  अधिकारी ने बताया कि आरोपी पूर्व में ठाणे स्थित एक होटल में काम कर चुका है और अब तक उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। 

सैफ (54) पर बांद्रा के ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में बृहस्पतिवार को हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था। सैफ की आपातकालीन सर्जरी करने वाले चिकित्सकों ने बाद में उनकी रीढ़ से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला था। चिकित्सकों का कहना था कि अगर चाकू दो मिलीमीटर और अंदर घुस जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attacker: बार-बार बदल रहा नाम, निकलकर आया बांग्लादेशी कनेक्शन... सैफ पर अटैक करने वाला मोहम्मद शहजाद कौन?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड