अपडेटेड 17 September 2023 at 17:21 IST
पिछले 5 सालों में सेना ने 1000 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया, गृह मंत्रालय ने बताया कितने हमले हुए
गृह मंत्रालय के आकंडों के अनुसार 2022 में 187 आतंकी ढेर हुए हैं। वहीं पिछले पांच सालों में लद्दाख में किसी भी प्रकार के आतंकी हमले की कोई घटना दर्ज नहीं की गई है।
- भारत
- 2 min read

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की शहादत को लेकर देशभर में गुस्सा है। घाटी में कोकरनाग के गडोले वन क्षेत्र में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। सेना के जवान उस जगह पर गोलीबारी और धमाके कर रहे हैं, जहां माना जा रहा है कि आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। कोकरनाग के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
खबर में आगे पढ़ें...
- 5 सालों में कितने आतंकी हमले हुए
- आतंकी हमलों में कितनी जानें गईं
- हमारे जवानों ने कितने आतंकियों को ढेर किया?
कोकरनाग के घने जंगलों में सेना घेर-घेरकर आतंकियों को मार रही है। इससे पहले भी जम्मू कश्मीर में सशस्त्र बल लगातार आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाते रहे हैं। गृह मंत्रालय के आकंडों के अनुसार 2022 में 187 आतंकी ढेर हुए हैं। वहीं पिछले पांच सालों में लद्दाख में किसी भी प्रकार के आतंकी हमले की कोई घटना दर्ज नहीं की गई है।
देश में कितने आतंकवादी हमले
9 अगस्त, 2023 को राज्य सभा के सदस्य संदीप पाठक ने गृह मंत्री से पिछले 5 सालों में देश में हुए आतंकी हमलों और नागरिक, सशस्त्र बलों के कार्मिक, स्थानीय पुलिस और आतंकवादियों के हताहत होने की जानकारी मांगी थी।
Advertisement
इसके जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पिछले पांच सालों में देश के भीतरी इलाकों में हुए आंतकी हमलों की जानकारी दी थी। आंकड़ों के अनुसार साल 2018 में एक आतंकवादी घटना हुई इसमें 3 नागरिक हताहत हुए। 2019 और 2020 में देश के भीतरी इलाकों में एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ। वहीं 2021 में 1 और 2022 में 3 घटनाएं हुई।
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले
राज्यसभा में राज्य मंत्री नित्यानंद राय के आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 2018 में आतंकी हमलों में 91 सुरक्षाकर्मियों ने जान जवाई और 257 आतंकी ढेर हुए। आतंकवादियों की पहल पर हुई घटनाओं में 40 नागरिक मारे गए।
Advertisement
- 2019 में आतंकवादियों की पहल पर हुई घटनाओं में 39 नागरिक मारे गए। 80 सुरक्षाकर्मियों ने जान जवाई और 157 आतंकी ढेर हुए।
- 2020 में आतंकवादियों की पहल पर हुई घटनाओं में कुल 32 नागरिकों ने अपनी जान गवाई। 63 सुरक्षाकर्मियों ने देश के लिए शहादत दी और 221 आतंकी मारे गए।
- 2021 में आतंकवादियों की पहल पर हुई घटनाओं में कुल 37 नागरिकों को जान गवानी पड़ी। 42 जवान शहीद हुए और 180 आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया।
- 2022 के आंकड़ों के अनुसार आतंकवादियों की पहल पर हुई घटनाओं में 26 नागरिक मारे गए। 32 सुरक्षाकर्मियों ने जान जवाई और 187 आतंकी ढेर हुए।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 17 September 2023 at 16:55 IST

