अपडेटेड 21 July 2023 at 10:44 IST
5वीं पास सीमा हैदर ने 4 मुल्कों का कैसे किया सफर? कराची से ग्रेटर नोएडा तक पहुंचने की पूरी कहानी
पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने प्यार के लिए सचिन (Sachin) से मिलने भारत तक आ पहुंची और अब यहीं की बनकर रह गई, लेकिन लोग उसके 4 देशों का सफर कर यहां तक पहुंचने की कहानी से हैरान हैं।
- भारत
- 2 min read

'सात समंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गई...' पाकिस्तानी सीमा हैदर (Pakistani Seema Haider) की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। यहां 7 समंदर भले नहीं है, लेकिन 4 देशों की सीमाएं जरूर थीं, जिन्हें लांघते हुए पाकिस्तान (Pakistan) की सीमा हैदर अपने प्यार के लिए सचिन (Sachin Meena) से मिलने भारत तक आ पहुंची और अब यहीं की बनकर रह गई। सीमा हैदर कराची (Karachi) से ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) तक पहुंचने की जो कहानी बताती है, वो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।
खबर में आगे पढ़ें:-
- पबजी वाला प्यार सीमा को सचिन तक खींच लाया!
- सीमा के पाकिस्तान से भारत आने की कहानी पूरी फिल्मी
- अभी गंभीर आरोपों का सामना कर रही है सीमा हैदर
पाकिस्तान से भागकर आई सीमा
सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी में अभी तक ये सामने आया था कि पबजी पर दोनों के बीच प्यार पनपा। इसी प्यार के लिए सीमा हैदर पाकिस्तान से भागकर सचिन के पास आई। दोनों प्रेमी एक दूसरे के लिए जीने-मरने की कसमें खा रहे हैं, लेकिन लोग सीमा हैदर के पाकिस्तान (Pakistan) से भारत तक पहुंचनी की कहानी से हैरान हैं।
सीमा और गुलाम के 4 बच्चे
पहले सीमा के भारत तक पहुंचने की कहानी से पहले आपको इस पाकिस्तानी महिला के बारे में बताते हैं। वैसे शादी हैदर पहले से ही शादीशुदा है। कराची में उसकी ससुराल बताई जाती है और उसके पति का नाम गुलाम हैदर है।
Advertisement
गुलाम हैदर और सीमा के 4 बच्चे भी हैं। सीमा हैदर खुद को 5वीं पास बताती है। उसका पति कमाने के लिए सऊदी अरब गया हुआ था और इसी बीच सीमा हैदर को ऑनलाइन गेम खेलते खेलते भारत के सचिन से प्यार हो गया।
सचिन के पास में सीमा हैदर ने सारी सीमाएं लांघ दी। यहां तक कि उसने सचिन तक पहुंचने के लिए 4 देशों के बॉर्डर भी पार किए। सीमा हैदर की कही कहानी को कुछ समय के लिए हकीकत मानकर देखा जाए तो उसके कहे अनुसार, सचिन के प्यार में डूबी सीमा ने पाकिस्तान में अपना घर मकान सब बेच दिया था और ऐसा करके उसने पैसा जुटाए।
Advertisement
उन पैसों से उसने पाकिस्तान से दुबई की फ्लाइट ली, जहां से फिर वो नेपाल पहुंची और फिर सचिन के साथ मिलकर भारत में एंट्री ली।
यह भी पढे़ं: Seema Haider की बेवफाई पर छलक उठा पति Ghulam Haider का दर्द; बोला- 'सचिन ने घर खराब किया, अब...'
पबजी पर सीमा को सचिन से प्यार हुआ
सीमा हैदर के मुताबिक, सचिन और वो लगातार एक दूसरे से जुड़े हुए थे। दोनों सोशल मीडिया और व्हाट्सअप के जरिए बात किया करते थे। एक बार उन्होंने मिलने का प्लान बनाया था। सीमा कहती है कि वो सचिन से पहली बार 10 मार्च को नेपाल में मिली थी। आरोप है कि नेपाल में उस समय सचिन ने सीमा को आधार कार्ड दिए थे, जिनके जरिए वो भारत में आसानी से आ सकती थी।
10 मार्च को पहली बार नेपाल में मुलाकात
सचिन ने बताया था कि 8 मार्च को वो घर से निकला था और 10 मार्च को बस से काठमांडु पहुंचा था। 10 मार्च को शाम को सीमा फ्लाइट से काठमांडु पहुंची। उस समय वो अकेली आई थी और सचिन के साथ नेपाल के एक होटल में करीब हफ्तेभर रुकी थी। बाद में सचिन वापस लौट आया और सीमा हैदर अपने मुल्क लौट गई थी।
4 मुल्कों का सफर कर भारत तक पहुंची सीमा
बाद में सीमा हैदर अपने 4 बच्चों को साथ लेकर पाकिस्तान से निकली थी। कराची से फ्लाइट के जरिए वो दुबई में रुकी, क्योंकि पाकिस्तान से नेपाल की सीधी फ्लाइट नहीं थी। दुबई से एक और फ्लाइट पकड़कर वो नेपाल आई।
यहां से सीमा अपने 4 बच्चों को लेकर भारत के लिए रवाना हुई। सीमा ने बताया था कि उससे भारत-नेपाल बॉर्डर पर एक अधिकारी ने पूछताछ भी की थी, तो उसने बताया था कि वो भारत अपने पति के पास जा रही है। सीमा ने सचिन का पूरा पता बताया था और इस तरह से वो भारत की सीमा में घुस सकी।
अब सीमा पर उठ रहे गंभीर सवाल
फिलहाल सीमा हैदर भारत में सचिन के पास रह रही है, लेकिन उसने अवैध तरीके से भारत में एंट्री ली, उसको लेकर जांच का सामना भी करना पड़ा रहा है। क्या सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस है, क्या सीमा ISI की एजेंट है, क्या सीमा का सचिन से प्यार का दावा पाकिस्तानी साजिश का हिस्सा है, ये सवाल आजकल हर किसी के मन में हैं।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 21 July 2023 at 10:42 IST



