अपडेटेड 6 April 2024 at 11:39 IST
सामने था खतरा, साथ में थी छोटी बहन… जानिए कैसे 13 साल की लड़की ने Alexa के जरिए बचाई जान
Alexa Saves Little Girl: ये हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती से सामने आया है जहां एलेक्सा ने दो बहनों को बंदरों के हमले से बचा लिया।
- भारत
- 3 min read

Alexa Saves Little Girl: एलेक्सा आज एक कॉमन डिवाइस बन चुका है जो आपको घर-घर में देखने को मिल जाएगा। लोग इसका यूज गाने सुनने, लाइट ऑन-ऑफ करने जैसी चीजों के लिए करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इससे जान भी बचाई जा सकती है। नहीं हो रहा ना यकीन, ये हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती से सामने आया है जहां एलेक्सा ने दो बहनों को बंदरों के हमले से बचा लिया।
यूपी के बस्ती जिले में निकिता नाम की एक लड़की ने अपने घर में बंदरों के घुसने पर एलेक्सा डिवाइस का यूज किया और अपनी और अपनी छोटी बहन की जान बचा ली।
एलेक्सा ने कैसे बचाई दो बहनों की जान?
समाचार एजेंसी एएनआई ने उस 13 साल की बहादुर लड़की से बात की है जिसने अपनी सूझबूझ का सही इस्तेमाल करते हुए अपने सिर से एक बड़ा हादसा टाल दिया। उसने बताया कि कैसे उसके घर में बहुत सारे बंदर घुस आए थे और यहां-वहां चीजों को फेंकने लगे। उसकी छोटी बहन काफी डर गई थी।
निकिता के मुताबिक, “हमारे घर कुछ मेहमान आए थे जिन्होंने मेन गेट खुला छोड़ दिया। उस वजह से बंदर रसोई में घुस गए और सारा सामान इधर-उधर फेंकने लगे। मेरी बहन डर गई थी और मैं भी घबराने लगी लेकिन फिर मेरी नजर एलेक्सा पर पड़ी। मैंने एलेक्सा को कुत्ते की आवाज निकालने को कहा। उस कुत्ते की भौंकने की आवाज की वजह से बंदर डरकर वहां से भाग गए”।
Advertisement
बच्चों की मां ने सुनाई पूरी घटना
बच्चों की मां ने भी अपनी बेटी की समझदारी की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे उसकी सूझबूझ के चलते ही आज वे बंदरों के हमले से बच पाए हैं। उन्होंने कहा कि वे मेहमानों के साथ कमरे में बैठे थे जब बंदर उनके किचन में घुस गए। उनकी छोटी बेटी ने डर के मारे ‘मम्मा, मम्मा’ चिल्लाना शुरू कर दिया। जब वह किचन में गईं तो अपनी लाडली को देखा जो काफी परेशान लग रही थी। तब उन्होंने निकिता को बुलाया जिसने अपना दिमाग लगाते हुए अपनी बहन को बचा लिया।
ये भी पढ़ेंः Delhi Weather: राजधानी में कैसा है मौसम का मिजाज? दिन में चलेंगी तेज हवाएं, फिर बदलेगा हाल
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 April 2024 at 11:26 IST