BREAKING: महाराष्ट्र के पालघर में भीषण सड़क हादसा, शादी में जा रहे ट्रक और कंटेनर की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

महाराष्ट्र के पालघर से एक बड़ी खबर आ रही है। पालघर जिले में शादी में जा रहे एक ट्रक और एक कंटेनर में भयानक टक्कर के एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Road Accident in Palghar Maharashtra
महाराष्ट्र के पालघर में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 25 घायल | Image: Social media

Palghar Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर से एक दर्दनाक एक्सीडेंट की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार शादी में जा रहे एक ट्रक और एक कंटेनर में भयानक टक्कर के बाद एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शादी की बारात ले जा रहे एक ट्रक के साथ एक कंटेनर भिड़ंत में यह भयानक दुर्घटना हुई। रिपोर्टों के अनुसार, शादी के ट्रक में 100 से ज़्यादा यात्री सवार थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

शादी की खुशियां मातम में बदली

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शादी की बारात ले जा रहे एक ट्रक के साथ एक कंटेनर भिड़ंत इतनी जोरदार हुई कि इस हादसे में 10 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घायलों का इलाज इस समय कासा उप-जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

रिपोर्टों के अनुसार, शादी के ट्रक में 100 से ज़्यादा यात्री सवार थे। वहीं, आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस भयानक हादसे के बाद घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों भी बचाव कार्य में जुट गए। 

ट्रक में क्षमता से अधिक लोग थे सवार

रिपोर्ट्स के अनुसार जांच में सामने आया है कि ट्रक में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। वहीं, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या किसी अन्य तकनीकी कारण से हुआ। फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड