BREAKING: दौसा में भीषण सड़क हादसा, स्लीपर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत; 18 गंभीर रूप से घायल

दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां स्लीपर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले में शुक्रवार की देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। यहां जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही स्लीपर बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद बस डिवाइडर पर जा चढ़ी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 18 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना देर रात करीब 1 बजे पीपलखेड़ा गांव के कट की बताई जा रही है। बालाहेड़ी थाना प्रभारी सतनारायण बसवाल ने बताया कि बस जयपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी। बस होटल पर रुकने के लिए पीपल खेड़ा गांव के कट पर मुड़ने लगी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

बस के बीच वाले हिस्से में लगी टक्कर

बताया जा रहा है कि टक्कर बस के बीच वाले हिस्से में लगी, जिससे अंदर बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।

8 घायल यात्री हायर सेंटर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं महिला के शव को महुआ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi CJP Protest: घर से निकलने से पहले जरूर जान लें दिल्‍ली का ये 'रोडमैप', इन 30 रास्तों पर है टोटल डायवर्जन, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड