पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों को मिलेगी अलग पहचान: सिलीगुड़ी कॉरिडोर बैठक में अमित शाह ने स्थायी समाधान का दिया भरोसा

Siliguri Corridor Meeting: शनिवार, 22 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर के संबंध में एक सुरक्षा बैठक की। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के अलावा, कई अधिकारी मौजूद थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Shah promises permanent political solution for Bengal's hill population
सिलीगुड़ी कॉरिडोर बैठक में अमित शाह ने स्थायी समाधान का दिया भरोसा | Image: X

Siliguri Corridor Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (22 अगस्त) को सिलीगुड़ी कॉरिडोर के संबंध में एक सुरक्षा बैठक की। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से लेकर गोरखा समुदाय के सांसदों, विधायकों और प्रमुख नेता शामिल रहे।

सिलीगुड़ी कॉरिडोर बैठक में अमित शाह ने वादा किया कि भारत के संविधान के दायरे में रहते हुए पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की समस्याओं का जल्द ही "स्थायी" राजनीतिक समाधान निकाला जाएगा और सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार से पर्याप्त फंड भी दिया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने समाधान की प्रक्रिया और तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए पूर्व डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक समिति बनाने का भी प्रस्ताव रखा।

पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों को मिलेगी अलग पहचान

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गृह मंत्रालय (MHA) ने बताया कि बैठक में पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अलग पहचान, स्थायी राजनीतिक समाधान और भारत के संविधान के तहत मान्यता जैसी मांगों पर बात की गई।

Advertisement

गृह मंत्रालय ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री ने भारत के संविधान के दायरे में जल्द ही स्थायी राजनीतिक समाधान का वादा किया। उन्होंने समुदाय की अन्य सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का भी आश्वासन दिया और कहा कि केंद्र से पर्याप्त फंड मिलने से सभी लंबित मुद्दों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।"

स्थायी राजनीतिक समाधान के लिए एक समिति का प्रस्ताव

मंत्रालय ने आगे बताया कि पूर्व डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर और मौजूदा वार्ताकार पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया। यह समिति उस अंतिम समझौते के विवरण को अंतिम रूप देगी, जिसे भारत के संविधान के तहत पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों के लिए स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में तैयार किया जाएगा।

Advertisement

बैठक में गृह मंत्री समेत कई नेता हुए शामिल

सिलीगुड़ी कॉरिडोर बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के अलावा, सांसद राजू बिस्टा, सांसद हर्षवर्धन सिंगला, पहाड़ी मामलों के मंत्री विशाल लामा, GJM नेता बिमल गुरुंग, GNLF नेता मान घिसिंग, विधायक भरत छेत्री, विधायक सोनम लामा, विधायक नोमन राय, CPRM नेता जेबी राय, GoRaNiMo नेता दावा पाख्रिन, सुमेती नेता विकास राय और अन्य राजनीतिक प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: 'छात्रों की गूंज या पैसे देकर सिर्फ...', CM फडणवीस का राहुल गांधी पर जोरदार हमला

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड