अपडेटेड 7 June 2025 at 22:14 IST
HKU5-CoV-2: चीन में मिला नया वायरस, इंसानों के लिए कितना खतरनाक, क्या है महामारी की आहट?
HKU5-CoV-2: भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चीन में एक और नया वायरस मिला है जिसका नाम है HKU5-CoV-2, ये वायरस इंसानों के लिए कितना खतरनाक है?
- भारत
- 3 min read
HKU5-CoV-2: अभी कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी तरह से दुनिया से खत्म भी नहीं हुआ है कि चीन में एक और नया वायरस मिला है। HKU5-CoV-2 नाम का यह वायरस चीन में चमगादड़ों में पाया गया है। हालांकि, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह वायरस म्यूटेशन के बाद इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है। इस खबर ने लोगों को पैनिक मोड में डाल दिया है। इस बीच, लखनऊ के सीनियर डॉक्टर संजय कुमार ने बताया है कि ये वायरस इंसानों के लिए कितना जानलेवा साबित हो सकता है।
डॉक्टर संजय कुमार ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने एक नए वायरस HKU5-CoV-2 की खोज की है जिसे लेकर लोग टेंशन में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। हमें फिलहाल केवल उस वायरस पर नजर बनाए रखनी होगी और उसे ऑब्जर्ब करना होगा।
चीन में मिला एक और नया वायरस HKU5-CoV-2
फिलहाल HKU5-CoV-2 वायरस चमगादड़ों में पाया गया है, लेकिन एक छोटे से बदलाव यानि म्यूटेशन के बाद यह इंसानों में भी फैल सकता है। ये वायरस MERS (मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम) से मिलता-जुलता बताया जा रहा है।
इंसानों में भी फैल सकता है HKU5-CoV-2?
डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि HKU5-CoV-2 ने अगर म्यूटेशन के बाद इंसानों में प्रवेश कर दिया तो ये महामारी का रूप भी ले सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी पैनिक होने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि इस वायरस ने अभी तक किसी इंसान को निशाना नहीं बनाया है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे वायरस चीन से ही क्यों निकलकर आते हैं।
Advertisement
डॉक्टर ने कहा कि चीन में जंगली जानवर या जिंदा जानवरों को खूब खाया जाता है। इससे जानवर और इंसानों के बीच सीधा इंट्रैक्शन होता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई वायरस ह्यूमन बॉडी को संक्रमित करने की क्षमता रखता है तो इससे बुरा असर पड़ेगा।
HKU5-CoV-2 ले सकता है महामारी का रूप?
उन्होंने आगे कहा कि चीन में वायरस पर हुई रिसर्च या वायरस के साथ छेड़छाड़ का नतीजा हो सकता है HKU5-CoV-2 जो म्यूटेशन के बाद इंसानों के शरीर में जा सकता है। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि हमारे शरीर में कोविड के खिलाफ जो एंटीबॉडी हैं, उससे इस वायरस को खत्म किया जा सकता है। इसे मारने के लिए कई दवाईयां भी उपलब्ध हैं।
Advertisement
गौरतलब है कि ये खबर ऐसे समय में आई है जब भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों की माने तो, इस समय भारत में कोविड के करीब 6 हजार एक्टिव केस हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 June 2025 at 22:04 IST