अपडेटेड 25 July 2025 at 17:57 IST

Gujarat Hit-and-Run: गुजरात के गांधीनगर में तेज रफ्तार का कहर, टाटा सफारी ने 5 लोगों को रौंदा, 2 की मौत

Hit and Run Case: गुजरात के गांधीनगर में तेज रफ्तार टाटा सफारी ने सड़क पर चल रहे 5 लोगों को रौंद दिया, जिसमें 2 की मौत हो गई। देखें सीसीटीवी फुटेज।

Follow : Google News Icon  
Gujarat Hit and Run Case
गुजरात हिट एंड रन | Image: ANI

Hit and Run Case: गुजरात के गांधीनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें तेज रफ्तार टाटा सफारी कार ने सर्विस रोड पर चलते राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को बेरहमी से टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, ऐसा बताया जा रहा है। वहीं कुछ लोग घायल भी है। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसने इस भीषण दुर्घटना की भयावहता को उजागर कर दिया है।

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारी और उन्हें रौंदती चली गई। हादसे के बाद कार चालक को भागते देख स्थानीय लोग भड़क उठे और उन्होंने पीछा कर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार हितेश पटेल के नाम पर पंजीकृत है।

तेज रफ्तार कार ने ली जान 

दो लोग गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है और उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों को उजागर किया है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार से बचें। 

CCTV फुटेज आया सामने

हिट एंड रन का यह पूरा मामला CCTV कैमरे में भी कैद हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार को सड़क किनारे लोगों को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है। कार की बेकाबू गति और हादसे के दौरान हुई घटना को इस फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है। फिलहाल गांधीनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस चालक की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही यह भी जानने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या घटना के समय चालक नशे में था। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : ULLU-ALTT जैस 25 App पर सरकार ने लिया एक्शन तो आने लगे मजेदार मीम्स

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 25 July 2025 at 17:57 IST