सिराज मुस्‍लिम इसलिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह...सांसद इमरान मसूद ने दिया बेतुका बयान; BJP बोली- वोट बैंक की राजनीति बंद करे कांग्रेस

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों एक दूसरे पर अपने-अपने तरीके से आरोप लगा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'His name is Siraj' Congress MP Imran Masood on why pacer wasn't picked for India vs NZ Test; BJP hits back
सिराज मुस्‍लिम इसलिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह...सांसद इमरान मसूद ने दिया बेतुका बयान; BJP बोली- वोट बैंक की राजनीति बंद करे कांग्रेस | Image: X

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों एक दूसरे पर अपने-अपने तरीके से आरोप लगा रहे हैं। राजनीतिक विवाद में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने इस पूरे मामले को भेदभाव से प्रेरित बताया। इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए सांसद के इस बयान को "शर्मनाक" बताया है।

इमरान मसूद ने सिराज के नाम को लेकर तंज कसते हुए कहा, 'नाम सिराज है, यही क्या कम है?' मोहम्मद सिराज के चयन को लेकर पूछे गए सवाल पर इमरान मसूद ने कहा, 'अगर वह प्रदर्शन कर रहे हैं और फिर भी उनका चयन नहीं हो रहा है तो इसके पीछे और क्या वजह हो सकती है? यही वजह हो सकती है, इसके अलावा कोई दूसरी वजह नहीं हो सकती।'

बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया वोट बैंक की राजनीति का आरोप

कांग्रेस सांसद के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस क्रिकेट टीम के चयन को भी सांप्रदायिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस पर शर्म आती है! अब कांग्रेस क्रिकेट टीम के चयन में भी वोट बैंक की राजनीति कर रही है। कांग्रेस कह रही है कि सिराज को मुस्लिम होने की वजह से बाहर रखा गया।’’

Advertisement

भंडारी ने यह भी कहा कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी टीम से बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हर क्रिकेटर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली जर्सी पहनता है। वोट बैंक और सांप्रदायिक राजनीति के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बांटना बंद कीजिए।’’

आखिर सिराज को टीम से बाहर रखने पर क्यों उठ रहे सवाल?

Advertisement

मोहम्मद सिराज पिछले कुछ वर्षों में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा रहे हैं। ऐसे में उनका प्लेइंग इलेवन से बाहर होना चर्चा का विषय बन गया है। करीब 15 महीने पहले लंदन के ओवल मैदान पर सिराज ने जसप्रीत बुमराह की छाया से निकलकर शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की लंबी सीरीज के आखिरी दिन सिराज ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। उनके प्रदर्शन की बदौलत भारत सीरीज 2-2 से बराबर कराने में सफल रहा था।

इस प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि सिराज भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने वाले गेंदबाज के रूप में उभर सकते हैं। उस समय जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा था। हालांकि, गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। खास बात यह रही कि वेलिंगटन की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल मानी जा रही थीं। इसके बावजूद टीम प्रबंधन ने चार अन्य तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें- UP Election 2027: मायावती के 'कोर वोट बैंक' की तीन तरफा घेराबंदी, अखिलेश-चंद्रशेखर और चिराग पासवान की बिसात में कौन मारेगा बाजी?
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड