अपडेटेड 5 July 2023 at 15:36 IST
पाकिस्तान में हिंदू होने की वजह से प्रताड़ित लोगों को भारत में मिली नागरिकता, नहीं थमे आंखों में आंसू
पाकिस्तान में प्रताड़ित होकर हिंदुओं ने भारत का रुख अपनाया। भारत में 14 लोगों को नागरिकता मिली है।
- भारत
- 2 min read

अमरदीप शर्मा: पाकिस्तान की प्रताड़ना झेल कर भारत का रुख करने वाले 14 पाक विस्थापित हिंदुओं को लंबे अरसे बाद भारत की नागरिकता मिली। आंखों में पाकिस्तान से मिले दर्द को आंखों में लिए, भारत वापस लौटने की खुशी के आंसू सजाए और मोदी सरकार का शुक्रिया कहने वाले इन 14 पाक हिन्दू विस्तापित का ये दर्द सुनिए।
- आधी उम्र पाक में बिताने के बाद भारत की मिली नागरिकता
- पाकिस्तान की प्रताड़ना की दर्द-ए-दास्तां
- भारत की नागरिकता पाकर आई चेहरे पर मुस्कान
भारत की तरफ अपना रुख करने वाले इन 14 लोगों ने अपनी आधी उम्र पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में बिताई। जिंदगी के वो साल दर्द और प्रताड़ना से भरे रहे। हालांकि भारत की नागरिकता मिलने के बाद इनके चेहरे पर मुस्कान और आंखों में खुशी के आंसू देखने को मिले। पाक विस्थापित चंदू नागरिकता लेने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। आखिरकार वो समय आ ही गया जब भारत की नागरिकता उनके हाथों में आई। चंदू को जब भारत की नागरिकता का सर्टिफिकेट मिला तो उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर खुशी झलक रही थी। भारत की आजादी का खुलापन उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।
'पाकिस्तान में हिंदू होने की मिली सजा'
पाकिस्तान के करांची में अपना आधा जीवन बिता चुके और पाकिस्तान के सरकारी डिपार्टमेंट में नौकरी कर चुके नानक राम का कहना है कि मुझे हिंदू होने की सजा मिली। मैं पाकिस्तान में सरकारी डिपार्टमेंट में नौकरी करता था लेकिन मैं हिंदू था इसलिए मुझे परेशान किया गया और मुझे नौकरी से बाहर कर दिया गया। प्रताड़ना के कारण मैंने भारत का रुख कर लिया। पाकिस्तान के ही महेश का कहना कि पाकिस्तान में हिन्दू होना गुनाह है। हालात ये है कि या तो अपनी पहचान छुपाओ या हिन्दू होने की सजा भुगतो।
'स्कूलों में हिन्दू रीति-रिवाज मानने से किया जाता था मना'
एक दूसरे शख्स कमल ने बताया कि उसके परिवार बच्चे और बच्चियों ने बहुत जुल्म सहे। उन्होंने बताया कि बच्चियों के साथ स्कूलों में इस्लामिक शिक्षा से भी उन्हें आहत किया गया। उन्भीहोंने बताया कि पाकिस्तान के स्कूल में इस्लामिक पाठ पढ़ाए जाते थे। हिंदू रीति-रिवाज मानने से मना किया जाता था। हिंदुस्तान में अपनी इज्जत के साथ बेहतरीन तरीके से जीवन जी रही इन बच्चियों को जब हिंदुस्तान की नागरिकता मिली तो चेहरे पर खुशी ही अलग थी।
Advertisement
पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं और उनकी बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार की बात करें या धर्मांतरण की, हिन्दू होने की वजह से खूब प्रताड़ित किया जा रहा था। पाकिस्तान में हिंदुओं पर अलग-अलग तरह से अत्याचार हो रहे थे। इन अत्याचारों की वजह से परेशान होकर लोगों ने भारत का रुख किया।
(Edited By: Kanak Kumari)
Advertisement
Published By : Digital Desk
पब्लिश्ड 5 July 2023 at 15:36 IST