Himanta Biswa Sarma: हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के CM पद की ली शपथ, PM मोदी भी रहे मौजूद

Assam: हिमंता बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himanta Biswa Sarma Oath
Himanta Biswa Sarma Oath | Image: Youtube

Himanta Biswa Sarma Oath: असम चुनाव में NDA की शानदार जीत के बाद आज (12 मई) हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। असम में यह एनडीए का तीसरा कार्यकाल और हिमंता का दूसरा कार्यकाल है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत NDA शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। 

हिमंता के अलावा चार विधायक आज मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इसमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग के नाम शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के खानापारा के पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने पहले हिमंता को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई और उनके बाद एक-एक कर विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

रामेश्वर तेली- डुलियाजन विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ध्रुब गोगोई को 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। वह डिब्रूगढ़ से सांसद रह चुके हैं। मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे।

Advertisement

अतुल बोरा- असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष हैं। असम विधानसभा में बोकाखाट निर्वाचन क्षेत्र से रायजोर दल के हरि प्रसाद सैकिया को 60 हजार वोटों से हराया। इससे पहले वे पिछली सरकार में वह बॉर्डर प्रोटेक्शन एंड डेवलपमेंट मंत्री थे।

चरण बोरो- मजबाट सीट से चुनाव जीतने वाले चरण बोरो बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के विधायक हैं। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्रीति रेखा बरला को 55 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

Advertisement

अजंता नियोग- गोलाघाट सीट से पांच बार विधायक अंजता असम की पहली महिला वित्त मंत्री हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बितुपन सैकिया को 9 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। 

असम में NDA की हैट्रिक

असम में NDA सरकार का यह लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। साल 2016 में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता संभाली थी। वहीं, साल 2021 में हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया गया। इस बार 2026 में उनके नेतृत्व में NDA ने असम चुनाव में शानदार परफॉर्म करते हुए सेंचुरी लगाई।  

इस बार NDA ने विधानसभा चुनावों में 126 सदस्यीय सदन में रिकार्ड 102 सीटें जीतीं हैं, जिसमें भाजपा ने अकेले 82 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, सहयोगी दलों असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 10-10 सीटें जीतीं।

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड