कांग्रेस की हिमाचल इकाई का पुनर्गठन किया जाएगा : प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा कि राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस की राज्य कार्यसमिति और जिला एवं ब्लॉक इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Pratibha Singh
Pratibha Singh | Image: PTI

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस की राज्य कार्यसमिति और जिला एवं ब्लॉक इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने पहले ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस मामले पर चर्चा की है, जिन्होंने पहले राज्य प्रभारी से परामर्श करने की सलाह दी है।’’

उन्होंने कहा कि वह अगले 3-4 दिनों में शुक्ला से मिलने की योजना बना रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छह नवंबर को एचपीसीसी के साथ-साथ इसकी जिला और ब्लॉक इकाइयों को भंग कर दिया था। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह अपने पद पर बनी हुई हैं। ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत की समर्थक प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के राज्य प्रभारी से परामर्श करने और वरिष्ठ नेताओं की राय जानने के बाद नई टीम में सक्रिय नेताओं और युवाओं को शामिल किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कांग्रेस विधायक दल के भीतर लगातार ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का मुद्दा उठाया है।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें: नरेश मीणा की खुली धमकी, कहा- राजस्थान में चप्पे-चप्पे पर...

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड