हिमाचल प्रदेश : कसौली के होटल में महिला से दुष्कर्म, 2 आरोपियों पर FIR दर्ज

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कसौली के एक होटल में एक विवाहित महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने को लेकर हरियाणा के दो लोगों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gangrape
दुष्कर्म | Image: Shutterstock

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कसौली के एक होटल में एक विवाहित महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने को लेकर हरियाणा के दो लोगों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों-- मोहनलाल बडोली और जय भगवान उर्फ रॉकी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और पीड़िता को किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

सोलन जिले के कसौली में 13 दिसंबर, 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी की प्रति मंगलवार को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुई। प्राथमिकी के अनुसार, महिला तीन जुलाई 2023 को अपने ‘बॉस’ और एक मित्र के साथ एक होटल में ठहरी हुई थी, तभी उसकी और उसके दोस्त की मुलाकात इन दो आरोपियों से हुई। बडोली ने खुद को नेता जबकि रॉकी ने अपने आप को गायक बताया।

प्राथमिकी में कहा गया है कि बाद में महिला और उसके दोस्त दोनों आरोपियों के साथ एक कमरे में गए, जहां आरोपियों ने शिकायतकर्ता को सरकारी नौकरी दिलाने और एक संगीत वीडियो में काम करने का मौका दिलाने का वादा किया। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को शराब पीने के लिए मजबूर किया और जब उसने मना कर दिया तो उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया।

प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों ने इस कृत्य की तस्वीरें भी खींची और वीडियो भी बनाया। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दो महीने पहले उसे पंचकूला में रॉकी के घर बुलाया गया था, जहां आरोपी ने उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर बडोली और रॉकी के खिलाफ 13 दिसंबर 2024 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड