Himachal Pradesh: बारिश से भूस्खलन, प्रमुख सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में हिमपात और बारिश के कारण शुक्रवार को भूस्खलन हुआ और प्रमुख सड़कों व राष्ट्रीय राजमार्गों को बंद कर दिया गया जिससे कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himachal Pradesh: बारिश से भूस्खलन, प्रमुख सड़कें बंद
Himachal Pradesh: बारिश से भूस्खलन, प्रमुख सड़कें बंद | Image: PTI

हिमाचल प्रदेश में हिमपात और बारिश के कारण शुक्रवार को भूस्खलन हुआ और प्रमुख सड़कों व राष्ट्रीय राजमार्गों को बंद कर दिया गया जिससे कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में लगातार तीसरे दिन रुक-रुक कर हो रहे हिमपात और बारिश से राजमार्ग बाधित हो गया है। राज्य भर में करीब 200 सड़कें बंद हो गई हैं जिससे कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और शिमला जिलों के कई इलाके बाकी राज्य से कट गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि..

अधिकारियों ने बताया कि चंबा और मनाली में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। हालांकि, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार ही होंगी। उन्होंने बताया कि 2,300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा है। लोगों को बाहर जाने से बचने और आवश्यक ऐहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पांच (हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग) नरकंडा में हिमपात के कारण बंद हो गया है जबकि देहा-चौपाल और दोदरा-क्वार क्षेत्र से जुड़ने वाली सड़कें भी अवरुद्ध हो गई हैं। खड़ापथर गांव (8,770 फीट) पर थेओग-हाटकोटी राजमार्ग भी बंद है। इस बीच, कुल्लू में भारी बारिश के कारण अखाड़ा बाजार और गांधी नगर में पानी भर गया है। बहते पानी से सड़कों के किनारे खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने नेहरू कुंड से आगे वाहनों का आवागमन रोक दिया है क्योंकि सोलंग नाला, गुलाबा, अटल टनल और रोहतांग में बर्फबारी हुई है।

भूस्खलन के कारण बनाला में मनाली-कीरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ियों से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण यातायात बहाली का काम शुरू नहीं हो सका है। जनजातीय घाटियों में कई सड़कें बर्फबारी और बारिश के कारण बंद हो गई हैं।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक कोठी में सबसे अधिक 120 सेमी हिमपात हआ। इसके बाद खदराला में 115 सेमी, केलांग में 75 सेमी, काल्पा में 46 सेमी, कुकुमसेरी में 38.8 सेमी, सांगला में 23.5 सेमी और निचार व मूरंग में 15 सेमी बर्फबारी हुई।

निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई है। सियोबाग में सबसे अधिक 113.2 मिमी बारिश हुई। भुंटर में 113.2 मिमी, बंजार में 112.4 मिमी, जोगिंदरनगर में 112 मिमी, सलूणी में 109.3 मिमी, पालमपुर में 99 मिमी, चंबा में 97 मिमी, बैजनाथ में 75 मिमी, कांगड़ा में 74 मिमी, रोहड़ू में 70 मिमी, कुफरी में 59 मिमी और शिमला में 54.5 मिमी बारिश हुई।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में आसमान घने बादलों से ढका रहा और मौसम विज्ञान केंद्र ने लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिलों और चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी, सिरमौर व कांगड़ा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें - Shukrawar Puja: शुक्रवार के दिन जरूर करें ये काम, खूब बरसेगा धन!

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड