अपडेटेड 28 February 2024 at 13:48 IST
हिमाचल प्रदेश: राज्यपाल से मिलने पहुंचे बीजेपी विधायक
हिमाचल प्रदेश बजट सत्र से पहले गर्वनर से मिलने पहुंचे बीजेपी नेता।

Himachal Pradesh Breaking: हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र से पहले गर्वनर से मिलने पहुंचे बीजेपी नेता। राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस कैंडिडेट की हार के बाद तेजी से राजनीतिक स्थितियां बदल रहीं हैं। इलेक्शन के दिन ही 6 कांग्रेस और 3 निर्दलीय विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इसके बाद से हालात बदल गए।
आज गर्वनर से मिलने से पहले भाजपा के जयराम ठाकुर ने कहा- जो घटनाक्रम घटित हुआ है विधानसभा में उसके बारे में हमें कहीं जानकारी देनी है तो वो राजभवन ही है। राजभवन में हम सारी चीजों को लेकर के अपनी बात रखेंगे। बजट चर्चा के दौरान सभी विधायकों के साथ मार्शल ने जो किया उसके बारे में भी बात करेंगे। विधानसभा सुचारु रूप से चले और नियमो का पालन हो ये सभी बात करने हम राज्यपाल के पास जा रहे है। जो घटनाक्रम घटित हुआ है अभी ताज़ा राजनैतिक दृष्टि से उस पर कहा जा सकता है सरकार अपना नैतिक अधिकार सत्ता में रहने का खो चुकी है।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 28 February 2024 at 07:42 IST