हिमाचल में आई आपदा पर CM सुक्खू ने मंत्रियों को दिए ये निर्देश, बताया अब कैसे हैं हालात

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल में आई आपदा को लेकर राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया।

Follow : Google News Icon  
Cloudburst: Rescue Operation Underway To Trace 45 Missing People In Himachal
हिमाचल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Image: ANI

हिमाचल प्रदेश के रामपुर में बादल फटने की घटना के बाद हालात गंभीर हैं। यहां युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है और भारतीय सेना को भी इसमें लगाया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी आपदा पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बीद सीएम ने अपने मंत्रियों को कई निर्देश दिए हैं।

बादल फटने के बाद से कई घर जमींदोज हो चुके हैं। ऐसे में बड़ी बड़ी ड्रिल मशीन और जेसीबी के सहारे ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेंसर की मदद से भी लोगों को तलाशने की मुहिम जारी है। जिन गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है वहां बेली बिज्र का निर्माण किया जा रहा है। सेना बिज्र के निर्माण कार्य में जुटी है। सीएम सुक्खू ने मंत्रियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का आदेश दिया।

CM सुक्खू ने मंत्रियों को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल में आई आपदा को लेकर राहत-बचाव कार्य पर कहा, हमारी सरकार स्थिति पर नजर रख रही है, अब तक 8-9 शव बरामद किए गए हैं। सभी मंत्रियों को कहा गया है कि वे उन जगहों पर नजर रखें जहां आपदा आई है। जहां बेली ब्रिज की जरूरत है वहां काम चल रहा है, इसे 1-2 दिन में और जगहों पर लगाया जाएगा।

विक्रमादित्य ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आपदा को लेकर राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा, हम हालात पर नज़र बनाए हुए हैं, प्रभावित जगहों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, हमारे विभाग की तरफ़ से जो भी सहयोग दिया जा सकता है, वो किया जा रहा है। NDRF, SDRF, हिमाचल पुलिस, होम गार्ड, वन विभाग, दमकल के अधिकारी काम पर लगे हैं।

Advertisement

विक्रमादित्य ने आगे कहा, हिमाचल के सांसदों को इस विषय को मजबूती से प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाना चाहिए और हिमाचल को ज्यादा से ज्यादा सहयोग और फंड मिले यह प्रयास करना चाहिए। हर चीज में राजनीति नहीं होनी चाहिए, यह समय राजनीति का नहीं है। हमारा प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यही निवेदन है कि हिमाचल का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें: विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन की तीन बोगियों में लगी आग

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड