हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पौंग बांध पर प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को वन विभाग के अधिकारियों को साइबेरिया और मंगोलिया से पौंग बांध आने वाले प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cm sukhvinder singh sukhu
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू | Image: Facebook

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को वन विभाग के अधिकारियों को साइबेरिया और मंगोलिया से पौंग बांध आने वाले प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुक्खू ने पक्षियों को देखने के लिए कांगड़ा जिले के पौंग बांध और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बाथू-की-लारी में प्राचीन मंदिरों का भी दौरा किया।

उन्होंने पर्यटन के लिहाज से क्षेत्र की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के प्रयासों पर जोर दिया। यहां जारी एक बयान के अनुसार सुक्खू ने कहा कि साइबेरिया और मंगोलिया से आने वाले पक्षी पूरे देश से पर्यटकों को पौंग बांध की ओर आकर्षित करते हैं।

उन्होंने वन विभाग को इन पक्षियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बयान के मुताबिक पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए दो नावें पहले ही तैनात की जा चुकी हैं तथा जल्द ही पानी में तेज गति से चलने वाली दो अतिरिक्त नाव भी चलाई जाएंगी।

सुक्खू ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इस वर्ष पौंग बांध में आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दिसंबर 2024 तक पक्षियों की संख्या 92,885 दर्ज की गई है।

Advertisement

सत्र के अंत तक यह संख्या एक लाख से अधिक होने की उम्मीद है। अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 तक पूरे सत्र के दौरान कुल 85,000 पक्षी बांध में आए थे। औसतन, प्रवासी पक्षियों की लगभग 100 प्रजातियां सालाना पौंग बांध आती हैं और इस सत्र में 85 प्रजातियां पहले ही देखी जा चुकी हैं।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड