अपडेटेड 28 February 2024 at 10:20 IST

Himachal Pradesh Breaking: भाजपा जल्द बनाएगी अपनी सरकार, कांग्रेस विधायक साध रहे संपर्क- हर्ष महाजन

हर्ष महाजन ने दावा किया है कि भाजपा जल्द अपनी सरकार बनाएगी।

Follow : Google News Icon  
 Harsh Mahajan ,BJP
Harsh Mahajan ,BJP | Image: X- @BJP4Himachal

Himachal Pradesh Row:  राज्यसभा सीट जीतने वाले भाजपा के हर्ष महाजन ने बड़ी बात कही है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। 

उन्होंने कहा - "बीजेपी राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस के कुछ और विधायक हमारे संपर्क में हैं. मुझे उनके कुछ विधायकों और मंत्रियों के फोन आए.. .अगले कुछ घंटों में हालात बदलने वाले हैं और आप देखेंगे कि बीजेपी जल्द ही अपनी सरकार बनाएगी... अगले 10-20 सालों तक कांग्रेस यहां सत्ता में नहीं आने वाली है।

राज्यसभा चुनाव में क्या हुआ?

27 फरवरी को वोटिंग में भाजपा-कांग्रेस दोनों ही उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले। जिसके बाद लॉटरी सिस्टम से भाजपा उम्मीदवार को विजेता घोषित किया गया।  अब  9 विधायकों की क्रॉस वोटिंग से CM सुखविंदर सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार खतरे में आ गई है।

हिमाचल में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के हक में क्रॉस वोटिंग की। क्रॉस वोटिंग करने वालों में कांग्रेसी के सुजानपुर से राजेंद्र राणा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्‌टो, बड़सर से आईडी लखनपाल, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर और गगरेट से चैतन्य शर्मा थे। ये सभी एक ही गाड़ी में विधानसभा पहुंचे। इनके अलावा 3 निर्दलीय विधायकों हमीरपुर के आशीष शर्मा, देहरा के होशियार सिंह और नालागढ़ के केएल ठाकुर ने भी भाजपा कैंडिडेट हर्ष महाजन को वोट कास्ट किया।

Advertisement

इस बीच कांग्रेस ने भी अपना किला बचाने की कवायद तेज कर दी है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को हिमाचल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी हिमाचल भेजे जाने की खबर है।

समझें नंबर गेम ?

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीट हैं। ऐसे में बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत होती है। 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 40 विधायक जीते। बीजेपी के 25 और तीन अन्य विधायकों को जीत मिली। बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस के भीतर खींचतान देखी गई। प्रतिभा सिंह और सुक्खू धड़ा आमने सामने था। मिडल पाथ एडॉप्ट किया गया।  वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य को कैबिनेट मंत्री बनाया गया और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष। सरकार को तीनों निर्दलीय विधायकों ने भी अपना समर्थन दे दिया था। ऐसे में सुक्खू सरकार के पास कुल 43 विधायक थे। लेकिन फिलहाल स्थितियां बदल चुकी हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh Breaking: भाजपा जल्द बनाएगी अपनी सरकार, कांग्रेस विधायक साध रहे संपर्क- हर्ष महाजन

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 28 February 2024 at 09:37 IST