Himachal Pradesh: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ladakh
Himachal Pradesh: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी | Image: Shutterstock

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने प्रदेश में शुक्रवार तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। चंडीगढ़ स्थित रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने चंबा (2,850 मीटर से अधिक) और लाहौल एवं स्पीति (2,900 मीटर से अधिक) के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की संभावना के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (असुरक्षित स्थिति) जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि…

इसने कुल्लू और किन्नौर (दोनों 2,900 मीटर से ऊपर) के लिए ‘येलो अलर्ट’ (आंशिक रूप से असुरक्षित स्थिति) और शिमला जिले के लिए ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में सोमवार शाम से पिछले 24 घंटों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पंडोह में 3.5 मिमी और चंबा तथा डलहौजी में हल्की बारिश हुई जबकि कांगड़ा में गरज के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचे इलाकों के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार से शुक्रवार तक हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें - Suji Ka Halwa Recipe: सूजी का हलवा कैसे बनाएं?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड