Himachal Pradesh: 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बलात्कार, आरोपी की तलाश जारी

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 73 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है।

Follow : Google News Icon  
Gang rape
Himachal Pradesh: 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बलात्कार, आरोपी की तलाश जारी | Image: Freepik

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 73 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता घर में अकेली रहती थी। उसके गांव का ही निवासी आरोपी बुधवार रात पानी मांगने के बहाने से उसके घर में घुसा था।

पुलिस उपाधीक्षक वसुधा सूद ने बताया कि

अंब की पुलिस उपाधीक्षक वसुधा सूद ने बताया कि महिला का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया गया है। सूद के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका गला पकड़ लिया और उसे तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। जब पीड़िता को होश आया तो उसने खुद को बिस्तर पर पाया और उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे तथा मोबाइल भी गायब था।

पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार, पीड़िता ने इसके बाद कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद मिला और इस कारण वह किसी से भी मदद नहीं मांग सकी। पुलिस ने बताया कि सुबह पड़ोसियों ने उसकी चीख सुनने के बाद दरवाजा खोला और उसे बचाया। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोश में हैं और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें - Maa Lakshmi Bhog: मां लक्ष्मी को पूजा में लगाएं इन चीजों का भोग

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड