अपडेटेड 29 February 2024 at 10:42 IST
Himachal Pradesh Breaking: 6 बागी कांग्रेस विधायकों पर विधानसभा अध्यक्ष लेगें आज फैसला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज सुबह 11 बजे के आसपास 6 दलबदलू कांग्रेस विधायकों के भविष्य पर आदेश सुना सकते हैं।

Himachal Pradesh Breaking News: हिमाचल प्रदेश में रस्साकशी का दौर जारी है। कांग्रेस के 6 बागियों पर फैसला विधानसभाध्यक्ष लेंगे। इन पर राज्यसभा चुनाव के दौरान अपनी पार्टी के कैंडिडेट को नजरअंदाज कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का आरोप है। इससे पहले 28 फरवरी का दिन शांत हिमाचल प्रदेश में सियासी तौर पर काफी अशांत रहा। इस्तीफा, इस्तीफे की पेशकश, इनकार, भाजपा विधायकों का सदन से निष्कासन... ऐसा बहुत कुछ हुआ जिसने देर रात का सियासी पारा हाई रखा।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज सुबह 11 बजे के आसपास 6 दलबदलू कांग्रेस विधायकों के भविष्य पर आदेश सुना सकते हैं। कांग्रेस विधायक और संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने दलबदल विरोधी कानून के तहत 6 को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दायर की थी।
विक्रमादित्य का इस्तीफा
हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बागियों के एटिट्यूड को सही करार देते हुए विक्रमादित्य ने पीसी की। अपने पिता और दिवंगत पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की अनदेखी का आरोप भी सुक्खू सरकार पर लगाया। खुलेआम कहा कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को सब कुछ बताया लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। विक्रमादित्य इमोशनल हुए। रोते हुए बोले कि उनके पिता के नाम पर चुनाव जीता लेकिन एक मूर्ति तक लगाने की जगह तक नहीं दी गई। क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की अनदेखी हुई है। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। जिसे लेकर काफी हलचल मची। बाद में खबर आई कि सुक्खू ने भी इस्तीफे की पेशकश की है।
स्पीकर हमारे विधायकों को सस्पेंड कर सकते हैं
इससे पहले राज्यपाल से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा राज्यसभा चुनाव के बाद बीजेपी के कैंडिडेट जीते हैं। सरकार बहुमत में थी, लेकिन फिर भी हम जीते... वर्तमान में सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है. जयराम ने कहा कि विधानसभा स्पीकर हमारे विधायकों को सस्पेंड कर सकते हैं... कांग्रेस की सरकार हमारी वजह से नहीं अपनी वजह से संकट में है... कांग्रेस अपना बहुमत खो चुकी है।
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 29 February 2024 at 09:23 IST