हिमाचल CM ने की 'स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर' कार्यक्रम की शुरुआत, जानें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी 'स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर' कार्यक्रम की शुरुआत की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sukhvinder Singh Sukhu
Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu | Image: PTI

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी 'स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर' कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने शहरी विकास विभाग के 'नागरिक सेवा पोर्टल' की भी शुरुआत की। सुक्खू ने कहा कि पोर्टल को राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को एकीकृत एंड-टू-एंड ऑनलाइन समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि..

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत शहरी स्थानीय निकायों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए विभिन्न पहल की जाएंगी। इन पहलों को परिवर्तनकारी बताते हुए सुक्खू ने कहा कि शुरुआत में नौ आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें से सात सेवाएं नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप होंगी और दो को यूएलबी के प्रबंधन के लिए बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - Champions Trophy से अगर पैट कमिंस हुए बाहर, कौन संभालेंगे कप्तानी?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड