BREAKING: हिमाचल के चंबा में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्री बस; ड्राइवर समेत 7 की मौत; कई घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chamba bus accident
हिमाचल के चंबा में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्री बस | Image: X

हिमाचल प्रदेश के चंबा से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। चालुज मोड़ के पास एक यात्री बस बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत की सूचना है। बस बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही थी। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही शर्मा बस चालुज मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि 14 घायल बताए जा रहे हैं।

ड्राइवर समेत 7 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, इस भीषण हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तीसा अस्पताल पहुंचाया गया है।  हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक और विस्तृत पुष्टि का इंतजार है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

बस में करीब 20 यात्री थे सवार

बस में करीब 20 यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे के कारणों की जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।

Advertisement

महज तीन किलोमीटर चलने के बाद हादसा

यह बस शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी और अभी महज तीन किलोमीटर का सफर किया था कि हादसे का शिकार हो गई।  देवीकोठी के पास चालुज मोड़ से बस बेकाबू हो गई और करीब 100 फीट नीचे जाकर गिरी।  बताया जा रहा है कि बस हादसे के बास कुछ लोग नीचे दब गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया। 

यह भी पढ़ें:  आज सुपुर्द-ए-खाक होगा बाहुबली अतीक का बेटा अबान, गांव लाया गया शव
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड