BREAKING: हिमाचल के बिलासपुर में बड़ा हादसा, प्राइवेट बस पर पहाड़ का मलबा गिरने से हड़कंप; 18 लोगों की मौत

हिमाचल के बिलासपुर जिले में एक प्राइवेट बस पर पहाड़ का मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से 18 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं, कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक बस लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई। एक प्राइवेट बस पर पहाड़ का मलबा गिरने की जानकारी मिली है। बस में कितने यात्री थे, अभी आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है। मगर प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे के अंदर से 18 शवों को अब तक बाहर निकाला गया है। अभी और यात्रियों के दबे होने की आशंका है। 

हिमाचल के बिलासपुर में मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस पर अचानक पहाड़ पर मलबा गिर गया। बिलासपुर में बल्लू ब्रिज के पास लैंडस्लाइड की घटना हुई है। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, मलबे के अंदर दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल मलबा हटाने और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हैं। अंंधरा होने की वजह से रेस्क्यू परेशानी आ रही है।  आसपास के लोग भी राहत और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया है और अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

सीएम सुक्खू ने हादसे पर जताया दुख

सीएम सुक्खू ने अपने X हैंडल पर लिखा,  बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट (भल्लू पुल) के पास हुए भीषण भूस्खलन की खबर ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है। इस भारी भूस्खलन में एक प्राइवेट बस के चपेट में आने से 10 लोगों के निधन का दु:खद समाचार मिला है और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों को पूरी मशीनरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें। इस कठिन घड़ी में मैं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हूं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पेरिस में प्रधानमंत्री ऑफिस के पास विस्फोट, लगातार तीन बम धमाके

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड