देहरादून में तेज रफ्तार कार ने लोगों को मारी टक्कर, चार की मौत

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राजपुर रोड क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे चार लोगों को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत | Image: Representational

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राजपुर रोड क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे चार लोगों को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

सिंह ने बताया कि कार और कार चालक की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगायी गयी हैं और अनेक जगहों पर नाकाबंदी कर उन्हें ढूंढा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाली कार मर्सिडीज बताई जा रही है। सिंह ने बताया कि कार और कार चालक की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगायी गयी हैं और अनेक जगहों पर नाकाबंदी कर उन्हें ढूंढा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाली कार मर्सिडीज बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में दो अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड