दिल्‍ली टू देहरादून 2 घंटे, अमृतसर 4 घंटे, कटरा 6 घंटे...रिपब्लिक राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में नितिन गडकरी ने बताया नए भारत का पूरा रोडमैप

Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में तीन P बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आगे बताया कि लोगों (People) के लिए सुरक्षित और पहुंच वाला इंफ्रास्ट्रक्चर हमें विकसित करना हैं। Prosperity (समृद्धि) में विकास और नौकरी इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा निर्माण होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitin Gadkari at Republic Summit
नितिन गडकरी | Image: Republic

Rashtra Sarvopari Sammelan 2025, Nitin Gadkari: आज रिपब्लिक भारत के 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपना खास वीडियो मैसेज दिया। उन्होंने इस खास मौके पर कहा, "हमारे प्रधानमंत्री जी ने हम सबके सामने यह मिशन रखा है कि 2027 तक हमें 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनानी हैं और 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करना है।"

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने देश में सड़कों के निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बात की। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में लोग दिल्‍ली टू देहरादून 2 घंटे, अमृतसर 4 घंटे, कटरा 6 घंटे में जा सकेंगे। उन्होंने नए भारत का पूरा रोडमैप बता दिया, जिसे आप इस खबर में डाले गए वीडियो में देख सकते हैं।

द्वारका एक्सप्रेसवे से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक रूट

नितिन गडकरी ने कहा कि यूआर2 से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के कनेक्शन के लिए हम 4000 करोड़ का 17 कि.मी. रोड बना रहे यूआर टू के बाद और द्वारका एक्सप्रेसवे से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक रूट है। यात्रा समय डेढ़ घंटे से कम होके केवल 40 मिनट रह जाएगा।

दिल्ली मुंबई की एक्सप्रेसवे सिर्फ सड़क नहीं है। यह देश की आदिवासियों से लेकर किसानों से लेकर भारत की मुख्य धारा की अर्थव्यवस्था को जोड़ने वाला सेतु है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े-बड़े शहरों का करोड़ों टन कचरा अब हम सड़क के निर्माण के उपयोग में लाएंगे।

Advertisement

यहां देखें पूरा वीडियो 


इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में तीन P बहुत महत्वपूर्ण- नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, "हम दुनिया में सबसे बड़ी तेज गति से विकासशील अर्थव्यवस्था हैं। इसलिए स्वाभाविक रूप से हमारे विकास की हमारी प्राथमिकता है और विकास की गतिशीलता अगर बढ़ानी है, तो हमें इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से विकास करना होगा।"


नितिन गडकरी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में तीन P बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आगे बताया कि लोगों (People) के लिए सुरक्षित और पहुंच वाला इंफ्रास्ट्रक्चर हमें विकसित करना हैं। Prosperity (समृद्धि) में विकास और नौकरी इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा निर्माण होगा।
तीसरा P बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि Planet के लिए इकोलॉजी और पर्यावरण का विचार करते हुए सस्टेनेबल डेवलपमेंट यानी टिकाऊ, शाश्वत और पर्यावरण पूरक विकसित भारत का सपना हमें पूरा करना है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - हमारा ग्रोथ रेट 7 फीसदी है, 2027 में भारत जर्मनी को पछाड़कर इकोनॉमी में दुनिया में तीसरे स्थान पर आ जाएगा- मनोहर लाल खट्टर

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड